{"_id":"5d2531188ebc3e6cde236fc3","slug":"world-cup-2019-semi-final-1-ind-v-nz-rain-forces-on-reserve-day-also-then-what-the-equation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: रिजर्व-डे पर भी हो गई बारिश तो क्या होंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच के समीकरण?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: रिजर्व-डे पर भी हो गई बारिश तो क्या होंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच के समीकरण?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से रोक दिया गया। लगातार बारिश की वजह से अब यह मैच रिजर्व डे यानी बुधवार को दोबारा से शुरू होगा।
2 of 5
इंडिया vs न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। उसके बाद रुक-रुककर लगातार बारिश होती ही रही और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया, जिसके बाद ICC के नियम के तहत मैच को रिजर्व डे पर कराने का फैसला किया गया। 10 जुलाई यानी बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।
3 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
दरअसल, अब चिंता की बात यह है कि मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक रिजर्व-डे के दिन यानी बुधवार को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आईए जानते हैं अगर बुधवार को भी बारिश होती है तो क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश की वजह से नहीं हो सका भारत-न्यूजीलैंड का मैच
- फोटो : social media
जी हां, मैनचेस्टर में बुधवार को भी 65 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। मैच नहीं हो सका तो पॉइंट्स के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। अगर आज भी बारिश खलल डालती है और न्यूजीलैंड आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो डकवर्थ लुईस पद्वति से भारत को 46 ओवरों में 237 रन बनाने होंगे। यदि केवल 20 ओवर का खेल संभव होता है तो भारत के सामने 148 रन का लक्ष्य होगा। बुधवार को भी मैच पूरा नहीं होने की दशा में भारत लीग चरण में अधिक अंक हासिल करने के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
बता दें कि न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर (67*) और टॉम लाथम (3*) क्रीज पर होंगे और भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी को जारी रखेंगे। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर के कोटे का 1.5 ओवर और बुमराह के 2 ओवर बाकी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।