{"_id":"5d2671dd8ebc3e6ce3782548","slug":"world-cup-2019-pcb-decides-against-renewing-pakistan-chief-selector-inzamam-ul-haq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी नहीं बढ़ाएगा इंजमाम का कार्यकाल, कोच आर्थर को नया आवेदन करने को कहा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी नहीं बढ़ाएगा इंजमाम का कार्यकाल, कोच आर्थर को नया आवेदन करने को कहा
Thu, 11 Jul 2019 04:46 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 11 Jul 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
इंजमाम-उल-हक
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने के बाद मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों ने कहा कि इंजमाम ने अपने अनुबंध को एक साल और बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन पीसीबी ने नई चयन समिति बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इंजमाम का अनुबंध विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। 120 टेस्ट का यह अनुभवी खिलाड़ी 2016 के बाद से इस पद पर काबिज था। वहीं पीसीबी ने मुख्य कोच मिकी आर्थर को नए सिरे से आवेदन करने को कहा है। आर्थर का तीन साल का कार्यकाल विश्व कप तक था।
विज्ञापन