फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World cup 2019: खिलाड़ी हुए चोटिल तो कोच खुद उतरे मैदान में, 8 साल पहले लिया था संन्यास

Sun, 26 May 2019 08:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
World cup 2019: Paul Collingwood takes field during warm-up match after injury scares to players
पॉल कॉलिंगवुड - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद फील्डर के रूप में पूर्व कप्तान और मौजूदा सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड खुद मैदान पर फील्डिंग करने उतर गए।


 

World cup 2019: Paul Collingwood takes field during warm-up match after injury scares to players
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

इंग्लैंड को कप्तान के तौर पर 2010 टी-20 विश्व कप में चैम्पियन बनाने वाले फील्डिंग कोच कॉलिंगवुड को जोफ्रा आर्चर के स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतरना पड़ा। आर्चर सीमारेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे।

World cup 2019: Paul Collingwood takes field during warm-up match after injury scares to players
जोफ्रा ऑर्चर - फोटो : social media

आर्चर खुद ही मार्क वुड के चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे। अपने चौथे ओवर की गेंदबाजी के दौरान वुड की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World cup 2019: Paul Collingwood takes field during warm-up match after injury scares to players
इयोन मोर्गन - फोटो : pti

पहले से ही इंग्लैंड के दो खिलाड़ी चोटिल हैं। कप्तान इयोन मोर्गन अंगुली और स्पिनर आदिल रशीद कंधे में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। खबरों की माने तो विश्व कप से पहले 9 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
World cup 2019: Paul Collingwood takes field during warm-up match after injury scares to players
पॉल कॉलिंगवुड - फोटो : file pic

बता दें कि कॉलिंगवुड ने 2001 से 2011 के बीच इंग्लैंड के लिए 197 एकदिवसीय मैचों में 5,000 से अधिक रन बनाने के साथ 111 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट और 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed