{"_id":"5ce65ae4bdec2207626c4e07","slug":"world-cup-2019-mashrafe-mortaza-requests-fans-to-keep-low-expectations-from-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले ये क्या बोल गए बांग्लादेशी कप्तान मुर्जता, कहा- हमसे ज्यादा उम्मीदें न रखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले ये क्या बोल गए बांग्लादेशी कप्तान मुर्जता, कहा- हमसे ज्यादा उम्मीदें न रखें
Thu, 23 May 2019 02:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 23 May 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : पीटीआई
बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए चेताया है कि विश्व कप में सातवीं रैंकिंग वाली टीम की राह आसान नहीं होगी। पिछले सप्ताह आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज जीतने से उत्साहित बांग्लादेशी क्रिकेट प्रेमियों ने विश्व कप में टीम से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। उसे पहले तीन मैचों में हालांकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलना है।
विज्ञापन
मुर्तजा ने इंग्लैंड रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा कि हमारे लिए राह आसान नहीं है। पहले तीन मैचों में काफी मजबूत टीमों से सामना है। इन टीमों के खिलाफ सकारात्मक नतीजे लाना आसान नहीं होगा। पिछले पांच से सात साल में लोगों को उम्मीदें बंधी हैं कि हम जीतेंगे लेकिन विश्व कप एकदम अलग है। इंग्लैंड में काफी रन बन रहे हैं और हमें उस हिसाब से रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन