{"_id":"5d242bfb8ebc3e6ce2129925","slug":"world-cup-2019-kiren-rijiju-sent-good-wishes-to-team-india-against-new-zealand-semi-final-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले दी शुभकामनाएं
Tue, 09 Jul 2019 11:46 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : ANI
मैनचेस्टर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को मुकाबले से पहले शुभकामनाएं दी हैं। रिजिजू ने कहा कि मुझे भरोसा है कि टीम इंडिया आज शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Union Sports Minister Kiren Rijiju on India-New Zealand semi-final clash at #CWC19 today: I have sent my good wishes to the Indian cricket team and I am hopeful they will perform well. pic.twitter.com/iBx0BfgyYc
— ANI (@ANI) July 9, 2019विज्ञापन
विश्व कप की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम में है, जिसने सेमीफाइनल से पहले अपने तीन मुकाबले गंवाए हैं। सेमीफाइनल के इस मुकाबले पर फिलहाल बारिश का साया बना हुआ है।
विज्ञापन
इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे यानी टॉस के वक्त मंगलवार को वहां बारिश होने की 40 फीसदी आशंका है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है और खेल देरी से शुरू होने की संभावन है। यदि आज बारिश खेल में बाधा डालती है, तो आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यानी बारिश ने खेल बिगाड़ा तो बुधवार को मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम खिताब से महज दो कदम दूर है, वो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर सीधे फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी।