फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: joe root and liam plunkett says England have positive record against Australia  

CWC 2019: प्लंकेट की आस्ट्रेलिया को चेतावनी तो रूट ने कहा- लीग मैच का लेंगे बदला

Wed, 10 Jul 2019 06:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 10 Jul 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: joe root and liam plunkett says England have positive record against Australia  
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने कहा उनकी टीम के पास चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार को खेले जाने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में लीग मैच की हार का बदला लेने की क्षमता है। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गए लीग मुकाबले में आसानी से हरा दिया था जिसके बाद घरेलू टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। 

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कर हालांकि टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। विश्व कप के लीग मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच में भी इंग्लैंड को हराया था लेकिन इससे पहले इंग्लैंड ने उनके घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में 4-1 की जीत दर्ज की जबकि अपने घरेलू मैदान पर उन्हें 5-0 से हराया। 
विज्ञापन


रूट ने कहा, 'अगर आप पिछले 11 मुकाबलों को देखेंगे तो हम नौ बार विजेता रहे।' उन्होंने कहा, 'टीम में खिलाड़ियों का जो समूह है पिछले चार में ऑस्टेलिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड सकारात्मक रहा है और उन्हें काफी सफलता मिली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बदली हुई है इंग्लैंड की टीम: प्लंकेट

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने विश्व कप सेमीफाइनल से पहले आस्ट्रेलिया को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम में अब अलग तरह के खिलाड़ी है। एशेज के प्रतिद्वंद्वी टीमें गुरूवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीम के बीच विश्व कप में खेले गये पिछले चारों मैच में इंग्लैड को हार का सामना करना पड़ा है। 

प्लंकेट ने कहा कि अब समय बदल गया है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने पहले ऐसा किया है लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं। पिछली टीमों की तुलना में यह टीम बिल्कुल अलग है। हमने पिछले चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया है, हम रैंकिंग में शीर्ष पर है । हम विश्व की किसी भी टीम को भी हरा सकते है।'

जेसन राय के फॉर्म में आने से मनोबल ऊंचा 

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के इस कप्तान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए यह चिंता की बात है। हम गुरूवार को खेले जाने वाले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले कुछ समय में मिली सफलता से प्रेरणा लेंगे।’ इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज जेसन राय लय में आ गए।

रूट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैच से पहले हम अच्छी स्थिति में है। पिछले दोनों मुकाबले हमारे लिए नॉकआउट की तरह थे। हम पिछले कुछ समय से काफी दबाव वाले मैच खेल रहे हैं और उम्मीद है कि हम मैच में बेहतर स्थिति में होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed