{"_id":"5d0772628ebc3e288571eca0","slug":"world-cup-2019-indian-team-to-take-two-day-break-after-pakistan-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से जीत के बाद टीम इंडिया को दो दिन की छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक से जीत के बाद टीम इंडिया को दो दिन की छुट्टी
Mon, 17 Jun 2019 05:02 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय खेमे में राहत और नई ऊर्जा नजर आ रही है। भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के लिए दो दिन की छुट्टी का एलान किया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 जून को साउथम्पटन में अफगानिस्तान से होगा।
विज्ञापन
रविवार को भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 89 रन से जीत हासिल की। यह विश्व कप में पाकिस्तान पर उसकी लगातार सातवीं जीत थी। भारत ने चार में से तीन मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ रद्द हुए मुकाबले से एक अंक लेकर कुल सात अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोटों को लेकर जरूर चिंतित है। ओपनर शिखर धवन अभी बाएं अंगूठे में चोट से उबर रहे हैं जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मांसपेशियों में खिंचाव के चलते दो या तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन