फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: IND vs NZ LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, India vs New Zealand match

World Cup 2019: भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द, लगातार बारिश ने बिगाड़ा खेल

Thu, 13 Jun 2019 09:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: IND vs NZ LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, India vs New Zealand match
नॉटिंघम में बारिश से धूला मैच - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को खेले जाने वाला विश्व कप का 18वां मुकाबला खराब मौसम के चलते रद्द हो गया। नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के चलते मैदान बेहद गीला था, इसलिए भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मैच को रद्द करने की अधिकारिक घोषणा कर दी गई। बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही मैच रद्द करना पड़ा। दोनों टीम के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए। न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक है जबकि भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं। भारत को अब रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से खेलना है। मौसम विभाग ने वहां भी बारिश की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

पिच सूखने के लिए सूरज निकलना जरूरी 

बारिश होने के चलते मैदान काफी गीला था। हालांकि ट्रेंट ब्रिज का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, लेकिन मैदान काफी ज्यादा गीला था। ऐसे में धूप नहीं होने के चलते मैदान को सूखने का समय कम मिला, जो खेल के लिहाज से सुरक्षित भी नहीं था। मैदानी परिस्थितियां खेल के अनुकूल नहीं थी। यही कारण था कि मैच अधिकारियों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा देखते हुए बिना कोई गेंद फेंके ही मुकाबला रद्द कर दिया।

विज्ञापन


लुका-छिपी करता रहा मौसम

खराब मौसम के कारण आज टॉस में विलंब हुआ और आखिर में टॉस हो ही नहीं सका। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पिच का मुआयना होना था, लेकिन बारिश फिर शुरू होने के कारण इसे टाल दिया गया। पिछले दो दिन से भारी बारिश के कारण आउटफील्ड गीली थी। अंपायर्स ने शाम साढे सात बजे मुआयना करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच अंक बंट गए और रिजर्व दिवस नहीं होने से मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों को काफी निराशा हुई। इनमें अधिकांश भारतीय थे। मैच में अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाए तो आईसीसी टिकट का पैसा वापिस दे देती है, लेकिन तीसरे पक्ष से महंगे दाम में टिकट लेने वाले दर्शकों को काफी नुकसान होगा।


वर्ल्ड कप 2019: कब-कब बारिश ने बिगाड़ा खेल

इस टूर्नामेंट में यह चौथा मैच है जो बारिश की नजर हुआ। निश्चित तौर पर आईसीसी की चिंता इससे बढ गई होगी। इसके पहले 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके। 7 जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच में तो टॉस तक नही हो पाया। 10 जून को साउथैम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका। 11 जून को बारिश की वजह से ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले का टॉस हो नहीं पाया है और यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया।

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन में से।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed