फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाउंड्री पर फैसला और कठघरे में अंपायरिंग, क्या विश्व कप में न्यूजीलैंड के साथ धोखा हुआ?

Tue, 16 Jul 2019 08:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 16 Jul 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Former Players Slam ICC For Ridiculous Boundary-Count Rule That Decided WC Winner
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : social media

क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में छठे विश्व विजेता के रूप में इंग्लैंड का नाम दर्ज हो चुका है, लेकिन इंग्लैंड को विजेता बनाने के फैसले ने क्रिकेट के नियमों और आईसीसी तक को चुनौती दे डाली है। फाइनल के बाद क्रिकेट के नियमों के साथ अंपायरिंग भी कठघरे में खड़ी है। देश और दुनिया के क्रिकेटर इंग्लैंड को विजेता चुने जाने के तरीके पर न्यूजीलैंड के साथ हो लिए हैं। ज्यादातर का यही मानना है कि फाइनल का फैसला अधिक बाउंड्री लगाए जाने के नियम पर नहीं दिया जाना चाहिए था। 



वहीं जाने माने ऑस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टॉफेल ने तो बेन स्टोक्स के बल्ले से निकले ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को छह रन देने पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। उन्होंने नियमों का हवाला देकर दावा किया है कि इंग्लैंड को यहां छह नहीं बल्कि पांच रन दिए जाने चाहिए थे। अगर ऐसा होता तो इंग्लैंड को अंतिम दो गेंद पर तीन नहीं बल्कि चार रन की जरूरत होती। यहां से मैच का परिणाम कुछ भी हो सकता था। रोहित शर्मा से लेकर शेन वॉर्न इसपर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा

रोहित बोले, कुछ नियमों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत

World Cup 2019: Former Players Slam ICC For Ridiculous Boundary-Count Rule That Decided WC Winner
rohit sharma

रोहित शर्मा ने बाउंड्री के आधार पर फाइनल में फैसला देने जाने पर ट्वीट में कहा कि क्रिकेट में कुछ नियम ऐसे हैं जिन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी इस विवाद में कूद पड़े उनका कहना है कि क्या टॉस के आधार पर विजेता का फैसला अच्छा विकल्प नहीं हो सकता था, जहां सब कुछ टाई हुआ है। ज्यादा बाउंड्री ज्यादा विकेट की अपेक्षा परिणाम को पूरी तरह भाग्य पर ही छोड़ देना चाहिए था।
 



 

World Cup 2019: Former Players Slam ICC For Ridiculous Boundary-Count Rule That Decided WC Winner
gautam gambhir

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज  गौतम गंभीर ने कहा कि बाउंड्री के आधार पर फाइनल का फैसला देने का आईसीसी का बकवास नियम है। यह टाई होना चाहिए था। फिर भी वह रोमांचकारी फाइनल खेलने के लिए दोनों टीमों को बधाई देना चाहते हैं। 
 





पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने कहा कि बाउंड्री के आधार पर फैसला देने को पचाना कठिन है। सडन डेथ नियम लागू कर सुपर ओवर को तब तक जारी रखना था जब तक परिणाम नहीं निकलता है। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता बनाना ठीक रहता। न्यूजीलैंड के लिए यह बेहद कठिन रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने ट्वीट किया

World Cup 2019: Former Players Slam ICC For Ridiculous Boundary-Count Rule That Decided WC Winner
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह ने कहा कि मैं इस नियम से सहमत नहीं हैं, लेकिन नियम तो नियम हैं। इंग्लैंड को बधाई लेकिन उनका दिल न्यूजीलैंड की ओर झुकता है जिस तरह से उन्होंने अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया।
 



स्टायिरस ने आईसीसी को बताया मजाक

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए उन्होंने तो आईसीसी पर ही कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत अच्छा काम किया आईसीसी, आप सिर्फ एक मजाक हैं।
 


 
विज्ञापन

नीशम की बच्चों को सलाह

World Cup 2019: Former Players Slam ICC For Ridiculous Boundary-Count Rule That Decided WC Winner
जिमी नीशम - फोटो : getty

न्यूजीलैंड के ऑलराइंडर नीशम की बच्चों को सला दी है कि यह खेल न खेलें सुपर ओवर में मार्टिन गुप्टिल के साथ खेलने आए जेम्स नीशम ने बेहद भावनात्मक ट्वीट करते हुए कहा कि वह बच्चों को सलाह देते हैं कि खेल को नहीं अपनाएं।
 





दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न ने कहा कि मैं मानता हूं कि एक और सुपर ओवर होना चाहिए था या फिर तब तक सुपर ओवर जारी रहते जब तक परिणाम नहीं आ जाता। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed