फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Seltos की प्री-बुकिंग आज से शुरू, 25 हजार रुपये में यहां से करें बुक

Tue, 16 Jul 2019 05:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 16 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos Pre bookings open now all you need to know
किआ सेल्टोस शुरू - फोटो : Social

Kia Motors की पहली एसयूवी Seltos की प्री-बुकिंग आज से भारत में शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए ग्राहकों को  25,000 रुपये की राशि देनी होगी। बुकिंग के लिए Kia की ऑनलाइन वेबसाइट या भारत में कंपनी के 206 सेल्स पॉइंट्स से संपर्क लिया जा सकता है। 22 अगस्त को कंपनी Seltos को लांच करेगी और तभी इसकी डिलीवरी भी शुरू होगी।

संभावित कीमत

Kia Seltos Pre bookings open now all you need to know
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू - फोटो : Social

जानकारों के मुताबिक नई किआ सेल्टोस की सम्भावित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे इससे भी कम दाम में उतार सकती है। खैर इसका पता 22 अगस्त चल जाएगा। नई सेल्टोस फीचर्स लोडेड कार होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल कर सकती है।

सेफ्टी फीचर्स  

Kia Seltos Pre bookings open now all you need to know
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू - फोटो : KIA
इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे कई खास और जरूरी फीचर्स को जगह मिलेगी। कंपनी को पूरी उम्मीद है कि ग्राहकों नई सेल्टोस पसंद आएगी। कंपनी की योजना देश के 160 शहरों में 265 टच पॉइंट्स बनाने की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

  पावरफुल इंजन

Kia Seltos Pre bookings open now all you need to know
Kia SP2i signature interior
उम्मीद है किआ सेल्टोस 3 इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके एक इंजन। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी इतना ही नहीं इसके इसमें 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल का भी ऑप्शन मिलगा। इसके अलावा ड्राइविंग के लिए इसमें इको और स्पोर्ट मोड मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे। इन सभी मोड्स को आप सेंटर कंसोल पर लगे रोटरी नॉब से यूज कर सकते हैं।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed