फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Former Cricketers Criticize India Vs New Zealand Semifinal's Old Trafford Pitch

INDvNZ: सेमीफाइनल की खराब पिच को लेकर बरसे पूर्व क्रिकेटर 

Thu, 11 Jul 2019 06:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Jul 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Former Cricketers Criticize India Vs New Zealand Semifinal's Old Trafford Pitch
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

पूर्व क्रिकेटरों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना की है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर फैसला किया लेकिन धीमी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक कीवी टीम ने 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाए थे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने ट्विटर पर पिच की आलोचना की। वॉ ने कहा, 'ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच अच्छी नहीं थी। काफी धीमी थी। यदि न्यूजीलैंड 240 रन बना लेता है तो मैच बराबरी का होगा।'
विज्ञापन

 


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 97 गेंद में 67 रन बनाए जबकि रोस टेलर 85 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मार्क बूचर ने कहा, 'इस विश्व कप में पिचें कचड़े की तरह रही है।' उन्होंने कहा, 'इसमें आखिर के पांच ओवर रोमांचक हो सकते हैं लेकिन बाकी 95 ओवर बेहद खराब।' इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम फोवलेर ने कहा, 'विश्व कप सेमीफाइनल की विकेट कितनी बेकार थी।'

आईसीसी ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि मैदानकर्मियों को धीमी पिचें बनाने के निर्देश दिए गए थे। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'हमने आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए सर्वश्रेष्ठ पिचें बनाने के निर्देश दिए हैं। यह वनडे क्रिकेट के लिए इंग्लैंड के हालात में सर्वश्रेष्ठ पिच थी। आईसीसी किसी टीम को लाभ या नुकसान पहुंचाने के लिए किसी तरह के निर्देश नहीं देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed