फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup 2019 final: new zealand slipped in this against england in final, Last over romance 

इस एक गेंद ने छीन ली न्यूजीलैंड के मुंह से खिताबी जीत, ऐसा था मैच के आखिरी ओवर का रोमांच

Mon, 15 Jul 2019 11:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 15 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019 final: new zealand slipped in this  against england in final, Last over romance 
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल में बाजी मारकर इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ जब मेजबान देश चैंपियन बनने में सफल रहा। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और इस बार इंग्लैंड विजेता बना। इंग्लैंड 27 साल बाद फाइनल में उतरा था, जहां उसे खिताबी जीत मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी निर्धारित 50 ओवर में इतने ही रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। आखिर में मैच का नतीजा बाउंड्री से हुआ। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 24 चौके और छक्के थे जबकि और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाई जिसमें 14 चौके थे। आइए जानते हैं सुपर ओवर से पहले आखिरी ओवर का रोमांचः

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। क्रीज पर स्टोक्स के साथ आदिल राशिद थे। स्टोक्स ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। उन्होंने एक रन लेने से मना कर दिया। तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने मिडविकेट की दिशा में शानदार छक्का लगाया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए तीन गेंद पर नौ रन की दरकार थी।

पहली गेंदः बोल्ट की पहली गेंद सामने स्टोक्स थे। इस गेंद पर कोई रन नहीं हुआ। 

दूसरी गेंदः कोई रन नहीं। 

तीसरी गेंदः  ...और ये छक्का! स्टोक्स ने घुटने के बल पर बैठकर लगाया शानदार छक्का जड़ा। यहां से अब इंग्लैंड को नौ रन की जरूरत थी।

चौथी गेंदः इस गेंद ने मैच का रुख पलट दिया। या यूं कहें कि न्यूजीलैंड से मुंह से जीत छिन ली। इस गेंद पर छह रन आए (02+ओवर थ्रो के 4) और वो भी अलग तरीके से। गप्टिल ने मिडविकेट बाउंड्री से डारेक्ट सीधा थ्रो किया। स्टोक्स ने छलांग लगाकर क्रीज में पहुंचने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर थर्डमैन बाउंड्री की ओर गई। 

पांचवीं गेंदः 01 रन, राशिद आउट। इस गेंद पर स्टोक्स ने गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला। सैंटनर ने सीधा थ्रो बोल्ट के हाथ में फेंका। उन्होंने आसानी से गिल्लियां उखाड़ दीं। इस दौरान स्टोक्स दूसरे रन के लिए भाग लिए थे। आदिल रशीद बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। 

छठी गेंदः 01 रन, वुड आउट। स्टोक्स एक बार फिर दूसरे रन के लिए दूसरे रन के लिए भागे। इस दौरान मार्क वुड बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। इसके साथ ही मैच टाई होकर सुपर ओवर में चल गया।

सुपर ओवर में क्या हुआ, जानना के लिए नीचे क्लिक करें

सुपर ओवर में इंग्लैंड ने रचा इतिहास तो न्यूजीलैंड का टूटा सपना, ऐसा रहा दोनों टीमों का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed