फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket news: final at Lords Indian fans sold their tickets more than 50 times the original price

World Cup फाइनल से लाखों की कमाई कर रहे भारतीय फैंस, 25 हजार की टिकट को इतने में बेच रहे

Sun, 14 Jul 2019 01:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jul 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Cricket news: final at Lords Indian fans sold their tickets more than 50 times the original price
लॉर्ड्स - फोटो : icc

रविवार को दुनिया को क्रिकेट का नया विश्व विजेता मिल जाएगा। लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। ऐतिहासिक मैदान पर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी इस मैच को देखना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जब उनकी टीम विश्व कप की ट्रॉफी उठाए, तो वो इसका गवाह बने, लेकिन उन्हें फाइनल मैच के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से मिल भी रहे हैं तो बहुत महंगे दामों पर, क्योंकि भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया फाइनल जरूर खेलेगी। इसलिए यहां के 41% टिकट भारतीय फैंस ने खरीद लिए थे। अब इंडियन फैंस असली कीमत से कई गुना महंगे टिकट बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के टिकट की कीमत 8 हजार से 35 हजार रु. के बीच है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी के कारण कीमत बढ़कर 83 हजार से 3 लाख रु. हो गई है। कुछ फैंस तो टिकट इतने महंगे बेच रहे हैं कि 25 हजार की कीमत वाला टिकट लगभग 13 लाख रु. तक में मिल रहा है। यानी असली कीमत से 54 गुना तक ज्यादा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द किए जा सकते हैं टिकट

Cricket news: final at Lords Indian fans sold their tickets more than 50 times the original price
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

आईसीसी ने फैंस को सलाह दी है कि वो दूसरी वेबसाइट से ज्यादा कीमत पर टिकट न खरीदें। अनऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे टिकट रद्द किए जा सकते हैं। आईसीसी फाइनल के 200 टिकट और बेचेेगी। लॉर्ड्स की दर्शक क्षमता 30 हजार है। 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे। बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी।

नीशम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। नीशम ने ट्वीट किया, 'प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते है तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दे। मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed