फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: बुमराह की गेंदों का सामना करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

Mon, 08 Jul 2019 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: Facing Jasprit Bumrah is next to impossible says Daniel Vettori
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

इसे भारत की खुशकिस्मती ही कही जाएगी कि दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उसकी टीम में है। 145 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी यॉर्कर के बाद सीधे सटीक स्लोअर फेंकने की काबिलियत ही इस गेंदबाज को भीड़ से अलग बनाती है। भारत को उसका तीसरा विश्व कप दिलाने में इस गेंदबाज की भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

Cricket News: Facing Jasprit Bumrah is next to impossible says Daniel Vettori
jasprit bumrah - फोटो : social media

मंगलवार को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने है। इस अहम मुकाबले से ठीक पहले अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे डेनियल विटोरी ने न्यूजीलैंड को भारत के इस तेज गेंदबाज से बचकर रहने को कहा है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि इस मुकाम पर जसप्रीत बुमराह को खेल पाना लगभग नामुमकिन है।

Cricket News: Facing Jasprit Bumrah is next to impossible says Daniel Vettori
डेनियल विटोरी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान बुमराह अब तक आठ मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। भारत ने सात मैच जीते और एक इंग्लैंड के खिलाफ हारा है। विटोरी ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एजबस्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर की राह दिखाई। जसप्रीत बुमराह को इस मुकाम पर खेल पाना लगभग नामुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News: Facing Jasprit Bumrah is next to impossible says Daniel Vettori
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही भारत अपना एकमात्र मैच इंग्लैंड से हारा हो, लेकिन उस मुकाबले में भी खिलाफ भी बुमराह काफी किफायती रहे थे, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे गेंदबाजों को निशाना बनाया। विटोरी ने न्यूजीलैंड को गेंदबाजी में शुरूआती विकेट जल्दी लेने को कहा ताकि भारत के अस्थिर मध्यक्रम पर दबाव डाला जा सके।

विज्ञापन
Cricket News: Facing Jasprit Bumrah is next to impossible says Daniel Vettori
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी में शुरू ही से आक्रामक होना पड़ेगा। शुरुआती विकेट जल्दी लेने पर भारत के मध्यक्रम को दबाव में लाया जा सकता है। न्यूजीलैंड ने अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को जल्दी आउट नहीं किया तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। भारत हालात का मुआयना करके उसके अनुरूप खेलता है जबकि बाकी टीमें ऐसा नही करती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed