फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: इन चार दिग्गजों ने कहा क्रिकेट को अलविदा, अब नजर नहीं आएंगे किसी भी वर्ल्ड कप में

Mon, 08 Jul 2019 08:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 08 Jul 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Imran Tahir to Lasith Malinga these four players announced retirement from cricket
इमरान ताहिर-जोपी डुमनी - फोटो : social Media

विश्व कप 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लगभग 40 दिन पहले शुरु हुए क्रिकेट के महाकुंभ का कारवां 14 जुलाई को एक नए विश्व चैंपियन के उदय के साथ थम जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब केवल तीन मैच खेले जाने बाकी है। इस विश्व कप के थमते सफर के साथ कई देशों के खिलाड़ियों ने अपना आखिरी विश्व कप टूर्नामेंट खेला, जो अब कभी विश्व कप टूर्नामेंट में अपने देश के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। आइए जानते हैं किन दिग्गजों के लिए विश्व कप का यह टूर्नामेंट आखिरी रहा।


 

World Cup 2019: Imran Tahir to Lasith Malinga these four players announced retirement from cricket
शोएब मलिक - फोटो : social media

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप विदाई के साथ-साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैच खत्म होते ही शोएब ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

शोएब ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। #पाकिस्तान जिन्दाबाद'

World Cup 2019: Imran Tahir to Lasith Malinga these four players announced retirement from cricket
शोएब मलिक - फोटो : social media

मैच से पहले संन्यास की घोषणा करने वाले शोएब मलिक को पाक टीम ने मैदान पर बुलाकर फेयरवेल दिया। शोएब बुरी फॉर्म के चलते इस मैच में नहीं खेले। उनके सम्मान में पूरी टीम ने तालियां बजाईं। 

37 वर्षीय शोएब मलिक के लिए वर्ल्ड कप 2019 कुछ खास नहीं रहा। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 मैच खेले और मात्र 8 ही रन बनाए। मलिक ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें वो शून्य पर आउट हो गए थे।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Imran Tahir to Lasith Malinga these four players announced retirement from cricket
इमरान ताहिर - फोटो : social Media

पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा 172 विकेट चटकाने वाले दुनिया के एकमात्र दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ विश्व कप के आखिरी लीग मैच में संन्यास ले लिया। मौजूदा विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी चालीस वर्षीय ताहिर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 107वां वनडे मैच खेला और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच का विकेट चटकाया।

पाकिस्तान में जन्मे ताहिर ने अपने 32वें जन्मदिन से एक महीना पहले 24 फरवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में पदार्पण किया था।
 

 

विज्ञापन
World Cup 2019: Imran Tahir to Lasith Malinga these four players announced retirement from cricket
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media

लसिथ मलिंगा, दुनिया का एक ऐसा गेंदबाज जिसके सामने दिग्गज बल्लेबाज भी पानी मांगते नजर आते। लसिथ मलिंगा ने वर्ल्ड कप के इतिहास में दो हैट्रिक ली है। इनमें एक हैट्रिक में चार गेंदों पर चार विकेट वाला विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2007 वर्ल्ड कप में लिया था। इसके अलावा मलिंगा वनडे क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज हैं। मलिंगा ने 225 वनडे में 335 विकेट चटकाए हैं।
 



 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed