इसे भारत की खुशकिस्मती ही कही जाएगी कि दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उसकी टीम में है। 145 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी यॉर्कर के बाद सीधे सटीक स्लोअर फेंकने की काबिलियत ही इस गेंदबाज को भीड़ से अलग बनाती है। भारत को उसका तीसरा विश्व कप दिलाने में इस गेंदबाज की भूमिका बेहद अहम होने वाली है।
2 of 6
jasprit bumrah
- फोटो : social media
मंगलवार को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने है। इस अहम मुकाबले से ठीक पहले अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे डेनियल विटोरी ने न्यूजीलैंड को भारत के इस तेज गेंदबाज से बचकर रहने को कहा है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि इस मुकाम पर जसप्रीत बुमराह को खेल पाना लगभग नामुमकिन है।
3 of 6
डेनियल विटोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान बुमराह अब तक आठ मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। भारत ने सात मैच जीते और एक इंग्लैंड के खिलाफ हारा है। विटोरी ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एजबस्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर की राह दिखाई। जसप्रीत बुमराह को इस मुकाम पर खेल पाना लगभग नामुमकिन है।
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही भारत अपना एकमात्र मैच इंग्लैंड से हारा हो, लेकिन उस मुकाबले में भी खिलाफ भी बुमराह काफी किफायती रहे थे, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे गेंदबाजों को निशाना बनाया। विटोरी ने न्यूजीलैंड को गेंदबाजी में शुरूआती विकेट जल्दी लेने को कहा ताकि भारत के अस्थिर मध्यक्रम पर दबाव डाला जा सके।
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी में शुरू ही से आक्रामक होना पड़ेगा। शुरुआती विकेट जल्दी लेने पर भारत के मध्यक्रम को दबाव में लाया जा सकता है। न्यूजीलैंड ने अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को जल्दी आउट नहीं किया तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। भारत हालात का मुआयना करके उसके अनुरूप खेलता है जबकि बाकी टीमें ऐसा नही करती।