{"_id":"5cecbc8cbdec220742622315","slug":"world-cup-2019-england-beat-afghanistan-in-his-second-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों के आगे नहीं टिक पाए अफगानी लड़ाके, जीत की पटरी पर लौटा मेजबान इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों के आगे नहीं टिक पाए अफगानी लड़ाके, जीत की पटरी पर लौटा मेजबान इंग्लैंड
Tue, 28 May 2019 10:35 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 May 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : पीटीआई
आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने सोमवार को अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अच्छी गेंदबाजी के सामने पूरी अफगानिस्तान टीम 160 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद जेसन रॉय ने नाबाद 89 रन ठोकते हुए 17.3 ओवरों में एक विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अपने आठ विकेट महज 92 रनों पर ही खो दिए थे। यहां से मोहम्मद नबी (44), दौलत जादरान (नाबाद 20) ने किसी तरह टीम को 150 के पार पहुंचाया। नबी ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और एक चौके के अलावा तीन छक्के मारे। नूर अली जादरान ने 30, हसमातुल्लाह शाहिदी ने 19, कप्तान गुलबदीन नैब ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोए रूट ने तीन-तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स और मोइन अली को एक-एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
इंग्लैंड को यह लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशान नहीं हुई। रॉय और जॉनी बेयरस्टो (39) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। यहां नबी ने बेयरस्टो को आउट किया। इसके बाद रूट (नाबाद 29) ने रॉय के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। रॉय ने महज 46 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के मारे।
विज्ञापन
याद दिला दें कि इंग्लैंड को अपने पहले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को मात दी थी। अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में उलटफेर करने वाली टीम के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान को हराकर उन्होंने एक ट्रेलर भी दिखा दिया है।