{"_id":"5d1776b78ebc3e3cb5446aae","slug":"world-cup-2019-afghan-fans-clash-with-security-officials-and-pakistani-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: स्टेडियम के बाहर भिड़ गए पाकिस्तान-अफगानिस्तान फैंस, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: स्टेडियम के बाहर भिड़ गए पाकिस्तान-अफगानिस्तान फैंस, जमकर चले लात-घूंसे
Sat, 29 Jun 2019 08:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 29 Jun 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के बाहर लड़ाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप 2019 में लीड्स में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान आमने-सामने है। मैदान के भीतर जब दोनों देशों के खिलाड़ी जीत के लिए अपना शत प्रतिशत दे रहे थे, तभी उसी वक्त मैदान के बाहर दोनों देशों के फैंस के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इन पड़ोसी देशों के दर्शकों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि हेडिंग्ले मैदान के सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दररअसल, मैदान के बाहर अफगानी फैंस 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' के नारे लगा रहे थे। उसी दौरान एक अनधिकृत प्लेन स्टेडियम के उपर से गुजरी और उस प्लेन पर एक स्लोगन लगा हुआ था जिस पर 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' लिखा हुआ था। इसे देखते ही पाकिस्तानी फैंस और बौखला गए और अफगानी फैंस पर हमला कर दिया। जवाब में अफगानी फैंस ने भी पाक प्रशंसकों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लीड्स क्रिकेट मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।