{"_id":"3a13bf92-7e58-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"world-cricket-massively-benefited-from-india-says-dean-jones","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऑस्ट्रेलियाई ने खोला क्रिकेट में कमाई का राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक ऑस्ट्रेलियाई ने खोला क्रिकेट में कमाई का राज
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sun, 24 Feb 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने कहा कि भारत के चलते क्रिकेट दुनियाभर के पसंदीदा खेलों में से एक बन गया है। जोंस ने कहा कि क्रिकेट में कुल राजस्व का 80 प्रतिशत भारत से आता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जोंस ने कहा कि क्रिकेट दुनिया के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है, यह मुख्यत: भारत के प्रभाव के कारण है। दुनिया में क्रिकेट खेलने वाले देशों में 10 को टेस्ट टीम का दर्जा प्राप्त है तो 35 एसोसिएट देश हैं। इनमें से अकेले भारत विश्व क्रिकेट के राजस्व का लगभग 80 प्रतिशत मुहैया कराता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मार्निंग हेराल्ड में जोंस ने लिखा कि क्रिकेट खेलने वाले देश और दुनिया भर के खिलाड़ी भारत से आए मोटे राजस्व के कारण अधिक अमीर हो गए हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि जहां तक अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का सवाल है तो बीसीसीआई काफी चतुर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम तौर पर जिन लोगों के पास अधिकांश पैसा होता है वे वह हासिल कर लेते हैं जो वह चाहते हैं। भारत भी इससे अलग नहीं है। भारत अपनी ताकत को बचाकर रखे हुए है और इसका इस्तेमाल करने में काफी होशियार है। काफी प्रशंसकों और क्रिकेट नेताओं को लगता है कि यह खेल के लिए गलत चीज है। मैं ऐसा नहीं समझता।