फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   World Champion Germany won Confederations Cup title for the first time  

चिली को मात देकर विश्व चैंपियन जर्मनी ने पहली बार जीता कॉन्फेडरेशन कप खिताब

Mon, 03 Jul 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
World Champion Germany won Confederations Cup title for the first time  
कॉन्फेडेरेशन कप के साथ जर्मन टीम

फुटबॉल विश्व चैंपियन जर्मनी ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया है। रविवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने चिली को 1-0 के अंतर से मात देकर पहली बार कॉन्फेडरेशन कप खिताब पर कब्जा किया।

विज्ञापन


मैच का इकलौता गोल जर्मन फुटबॉलर लार्स स्टिंडल ने पहले हाफ के 20वें मिनट में किया। मिडफील्डर मार्सेलो डियाज की एक गलती चिली को भारी पड़ गई। जब वह अपने ही एरिया में गेंद पर काबू नहीं रख सके। चिली ने अपने चिर परिचित अंदाज में अपना आक्रमण जारी रखा। लेकिन उनकी छोटी गलतियों का जर्मन टीम ने फायदा उठाया।  पहला हाफ में ही जर्मनी को गोल करने का एक मौका और मिला लेकिन जर्मनी गोल करने से चूक गई। 
विज्ञापन


जर्मनी ने अबतक चार बार विश्वकप( 1954, 1974, 1990, 2014) तीन बार यूएफा कप (1972, 1980 और 1996) खिताब जीता था। उसके कॉन्फेडेरेशन कप जीतने का ख्वाब अब तक अधूरा था जिसे उसने रविवार को पूरा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला विश्वकप रूस में ही साल 2018 में खेला जाना है ऐसे में जर्मनी की रूसी धरती पर जीत से विश्वास बढ़ा है कि वह अपना खिताब बचाने में सफल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed