{"_id":"db71b878-84a0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"won-t-come-back-without-fitness-certificate-says-determined-irfan-pathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह फिट होने के बाद ही करूंगा वापसीः पठान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूरी तरह फिट होने के बाद ही करूंगा वापसीः पठान
पुणे/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही वह क्रिकेट में वापसी करेंगे। एक किताब 'भारत-पाक क्रिकेट' की लांचिंग के मौके पर आए पठान ने बताया कि उनकी चोट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी।
विज्ञापन
पठान ने बताया कि मुझे यह चोट उस समय लगी जब सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था और मैं अच्छा खेल रहा था। इसके बाद मैंने टेस्ट मैचों में वापसी की कोशिश की लेकिन घुटने की चोट के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऐसी चीजें आपके बस में नहीं होतीं लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
क्रिकेट में वापसी के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में पठान ने कहा कि एक सप्ताह बाद मैं बंगलुरू जाऊंगा और इस बार फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना वापसी नहीं करूंगा। इसलिए बस कुछ दिन का इंतजार और उसके बाद मैं बडौदा में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 मैच में खेलने को तैयार हो जाऊंगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया में भूमिका के बारे में पूछे जाने पर इस आलराउंडर ने कहा कि टीम को जब और जहां मेरी जरूरत होगी मैं वहां खेलूंगा। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो मैं एक जिम्मेदार गेंदबाज बनना चाहता हूं हालांकि मैने इसके लिए काम भी करना शुरू कर दिया है। पहले मैने छोटे रनअप के साथ शुरू किया लेकिन अब मैं फुल रन अप से गेंदबाजी कर रहा हूं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भारत की जीतने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पठान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत कहीं ज्यादा बेहतर टीम है और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम यह सीरीज 3-0 या 4-0 से जीत लेगे।