फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens World Cup 2025 Uncapped batter Eyman Fatima named in Pakistans squad know details

Womens ODI World Cup: विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, फातिमा कप्तान और मुनीबा उपकप्तान; देखें स्क्वॉड

Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
सार

पाकिस्तान की महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका सामना पांच अक्तूबर को भारत से होगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी ग्रुप चरण के मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

विज्ञापन
Womens World Cup 2025 Uncapped batter Eyman Fatima named in Pakistans squad know details
फातिमा सना - फोटो : @imfatimasana

विस्तार

वनडे विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान महिला टीम का एलान कर दिया। आगामी टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में फातिमा सना को कप्तान और मुनीबा अली सिद्दीकी को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, अनकैप्ड बल्लेबाज एमान फातिमा को भी टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


भारत-श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे मुकाबले 
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस साल महिला वनडे विश्व कप का आयोजन होगा। यह वैश्विक टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा जिसका फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे जिसमें बंगलूरू का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है।
विज्ञापन


भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका सामना पांच अक्तूबर को भारत से होगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी ग्रुप चरण के मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह।

रिजर्व: गुल फिरोजा, नाजिहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed