फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens World Cup 2022 Amazing Catches in Day 2 of Tournament jonassen and fargana

Women's World Cup: बांग्लादेश की फरगना और ऑस्ट्रेलिया की जॉनसन का कमाल, देखें टूर्नामेंट के तीन शानदार कैच

Sun, 06 Mar 2022 07:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 07:34 AM IST
सार

महिला विश्वकप 2022 में दूसरे दिन कई खिलाड़ियों ने शानदार कैच पकड़कर मैच पलट दिया। बांग्लादेश की फरगना से लेकर ऑस्ट्रेलिया की जॉनसन तक कई खिलाड़ियों ने इस मैच में कमाल के कैच पकड़े। 
 

विज्ञापन
Womens World Cup 2022 Amazing Catches in Day 2 of Tournament jonassen and fargana
महिला विश्व कप के दूसरे दिन तीन बेहतरीन कैच पकड़े गए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई शानदार कैच देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है। बांग्लादेश की फरगना ने पहले डीप मिडविकेट में डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की जॉनसन ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कप ब्रंट को पवेलियन भेजा। वहीं बेन मूनी ने मैच की आखिरी गेंद पर कैच पकड़कर सोफी को आउट किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा की कई खिलाड़ियों ने अच्छे कैच पकड़े। यहां हम दिन के तीन सबसे बेहतरीन कैच के बारे में बता रहे हैं।

बांग्लादेश की फरगना की शानदार डाइव
दिन के पहले मैच में बांग्लादेश की फरगना ने कप्प का अहम कैच पकड़कर दक्षिण अफ्रीका को छोटे स्कोर पर रोकने में अहम योगदान दिया। कप्प 42 रन बनाकर खेल रही थीं और अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ा रही थीं। उन्होंने तेजी से रन बनाने के प्रयास में  बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हवा में चली गई। मिडविकेट पर खड़ी फरगान तेजी से दौड़ते हुए आगे आईं और बेहतरीन डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। इसी वजह से अफ्रीकी टीम 207 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)



जॉनसन का शानदार कैच
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज जॉनसन ने अपनी ही गेंद पर कमाल की चुस्ती दिखाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। इंग्लैंड की बल्लेबाज ब्रंट आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थीं और आखिरी ओवर में मैच इंग्लैंड के पक्ष में जा सकता था। ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रंट ने सामने की तरफ जोरदार शॉट मारा जो सीधे गेंदबाज की तरफ गया और जॉनसन ने अपने बाएं हाथ से शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड के मैच जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)



बेन मूनी का कमाल
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन मूनी ने शानदार कैच पकड़ा। आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और इस कैच से मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन लॉग ऑन पर उनका यह कैच बेहद शानदार था। जॉनसन की गेंद पर सोफी ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन की तरफ जा रही थी। ऐसे में मूनी ने पीछे भागते हुए बाउंड्री के पास बेहतरीन कैच पकड़ा और सोफी को आउट कर दिया। इसी के साथ यह मैच भी खत्म हो गया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed