{"_id":"63cf66b917e2e41b1613761f","slug":"womens-t20i-tri-series-india-beat-west-indies-to-register-2nd-win-smriti-mandhana-harmanpreet-kaur-hits-fifty-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens T20I Tri-Series: भारत को सीरीज में मिली लगातार दूसरी जीत, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत ने खेली तूफानी पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens T20I Tri-Series: भारत को सीरीज में मिली लगातार दूसरी जीत, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत ने खेली तूफानी पारी
Tue, 24 Jan 2023 10:33 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:33 AM IST
सार
टीम इंडिया अपने पहले मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 रन से जीती थी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन से हराया था। अंक तालिका में भारत (आठ अंक) पहले, दक्षिण अफ्रीका (चार अंक) दूसरे और वेस्टइंडीज (शून्य) तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में चल रही तीन देशों की महिला त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। भारतीय महिला टीम ने ईस्ट लंदन में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 56 रन से हरा दिया। टीम इंडिया अपने पहले मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 रन से जीती थी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन से हराया था। अंक तालिका में भारत (आठ अंक) पहले, दक्षिण अफ्रीका (चार अंक) दूसरे और वेस्टइंडीज (शून्य) तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 111 रन ही बना सकी। भारत की ओपनर स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया ने 5.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। यास्तिका 23 गेंद पर 18 रन बनाकर रैमहेरेक की गेंद पर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरलीन देओल का नहीं चला बल्ला
यास्तिका के बाद क्रीज पर आईं हरलीन देओल भी लंबी पारी नहीं खेल पाईं। वह नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर शनिका ब्रूस का शिकार बन गईं। हरलीन ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए। दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं। उन्होंने फिर स्मृति मंधाना के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

मंधाना और हरमनप्रीत ने की शतकीय साझेदारी
मंधाना ने टी20 में 20वां अर्धशतक लगाया। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में अपने करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया। हरमनप्रीत और स्मृति ने तीसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर नाबाद 115 रन की साझेदारी की। दोनों की साझेदारी के 107 रन आखिरी 10 ओवर में आए। स्मृति मंधाना 51 गेंद पर 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 10 चौके लगाए। इसके अलावा एक छक्का भी लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 145.10 का रहा। हरमनप्रीत ने 35 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके लगाए। हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 160 का रहा।

शेमाइन कैम्पबेल ने वेस्टइंडीज के लिए बनाए सर्वाधिक रन
वेस्टइंडीज की पारी की बात करें तो शेमाइन कैम्पबेल ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। कप्तान हेली मैथ्यूज 34 रन बनाकर नाबाद रहीं। इन दोनों के अलावा एफी फ्लेचर ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। एफी ने नाबाद 10 रन बनाए। विकेटकीपर रशादा विलियम्स आठ और शबिका गजनबी तीन रन बनाकर आउट हुईं। ब्रिटनी कूपर खाता भी नहीं खोल पाईं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।