{"_id":"5be58250bdec22694623dc73","slug":"women-t20-world-cup-when-where-and-how-to-watch-live-streaming-between-india-and-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टी-20 विश्व कप 2018: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच, कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला टी-20 विश्व कप 2018: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच, कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
महिला टी-20 विश्व कप 2018 का आगाज अब से कुछ ही देर में हो जाएगा। पहला मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारतीय महिला टीम की अगुवाई धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर संभालेंगी तो कीवी टीम की कमान एमी सेटरवेट के कंधों पर होगी।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्ल्ड टी-20 में भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया है। वह 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था। जबकि यह पहला मौका है जब महिला विश्व टी-20 मेंस से अलग आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले महिला और पुरूष दोनों के टूर्नामेंट एक साथ होते थे।
विज्ञापन
यह मैच कहां है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच प्रॉविडेंस स्टेडियम, गुयाना, वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच ?
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 08:30 शुरू होगा।
किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार में होगी। साथ ही स्टार स्पोर्ट्स 1/hd, डीडी नेशनल, डीडी स्पोर्ट्स में इसका सीधा प्रसारण होगा। https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिथाली राज, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, पूनम यादव।
न्यूजीलैंड : एमी सेतरवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नांडिन बेजुडेनहोट (विकेटकीपर), सोफी डेविन, कैट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलसटोन, हेयली जेनसेन, लेग कास्पेरेक, एमीलिया केर, कैटे मार्टिन, अना पीटरसन, हैरियट रोव, लिया तोहाहुू और जेस वेटकिन।
न्यूजीलैंड : एमी सेतरवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नांडिन बेजुडेनहोट (विकेटकीपर), सोफी डेविन, कैट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलसटोन, हेयली जेनसेन, लेग कास्पेरेक, एमीलिया केर, कैटे मार्टिन, अना पीटरसन, हैरियट रोव, लिया तोहाहुू और जेस वेटकिन।