फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women T20 World Cup: Virat kohli, virendra sehwag including veterans encouraged Team India

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत की बधाइयां, तो विराट समेत इन दिग्गजों ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

Sun, 08 Mar 2020 07:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Women T20 World Cup: Virat kohli, virendra sehwag including veterans  encouraged Team India
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम का पहली बार महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मेलबर्न में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए हैं। जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 99 रन पर ही ढेर हो गई।

विज्ञापन


कंगारुओं के हाथों मिली करारी हार के बाद भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने भारतीय महिला टीम के हौसले बढ़ाए। वहीं, पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने जीत की बधाइयां दी।
विज्ञापन


विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'टीम की हार पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप में किए गए प्रदर्शन पर हम सबको नाज है। मुझे उम्मीद है टीम मजबूती से वापसी करेगी और इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत की करारी हार पर कहा, 'हमारी टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में पूरा प्रयास किया लेकिन टीम के लिए यह खराब दिन साबित हुआ। टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऑस्ट्रेलिया टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत बहुत बधाई।'
 


 

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा, 'कुछ साल पहले तक कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि महिला क्रिकेट विश्व कप अरबों लोगों की निगाहें होगीं। कप आएंगे और जाएंगे, लेकिन आज सभी भारतीय महिलाओं के लिए एक जीत है, जिसने सामाजिक बाधाओं को टालने की हिम्मत की है!'
 



बिशन सिंह बेदी ने लिखा, 'भारत को निराश महसूस करने की जरूरत नहीं है। आपने फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया है। अगली बार भाग्य और दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर उतरें।' 
 

स्टीव स्मिथ ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड कप जीत के लिए बहुत बहुत बधाई। आप महिलाओं के लिए एक मानक निर्धारित करती हैं। वास्तव में आपकी क्षमता पर गर्व हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congratulations @auswomencricket team for another amazing World Cup win. You set the standard for the women’s game again and again and should be really proud of your incredible efforts

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on



वहीं, डेविड वॉर्नर ने टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन...सभी को शुभकामनाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Absolutely incredible performance by @auswomencricket what an achievement. Congratulations to all!

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed