फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women' T20 World Cup New Zealand beat Bangladesh to set up Australia clash

महिला टी-20 विश्व कप: बांग्लादेश पर जीत से न्यूजीलैंड की उम्मीदें कायम

Sat, 29 Feb 2020 03:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 29 Feb 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Women' T20 World Cup New Zealand beat Bangladesh to set up Australia clash
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद शनिवार को यहां कम स्कोर वाले मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड को ग्रुप ए के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है जो एक तरह से क्वार्टर फाइनल जैसा बन गया है। इस ग्रुप से भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के समान चार-चार अंक हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


भारत से करीबी अंतर से हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 66 रन था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.2 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने 18 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के पास 2014 के बाद टी-20 विश्व कप में पहली जीत का मौका था, लेकिन लचर बल्लेबाजी और विकेटों के बीच दौड़ में ढिलाई उसे महंगी पड़ी और और उसकी पूरी टीम 19.5 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए लीग कास्पेरेक और हेली जेनसन ने तीन-तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की तरफ से निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उनके अलावा मुर्शिदा खातून (11) और ऋतु मोनी (दस) ही दोहरे अंक में पहुंची।


इससे पहले न्यूजीलैंड की चार बल्लेबाज ही दहाई के अंक को छू पायी थी। राचेल प्रीस्ट ने सर्वाधिक 25 रन बनाए जबकि सूजी बेट्स ने 15, कप्तान सोफी डेवाइन ने 12 और मैडी ग्रीन ने 11 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से ऋतु के अलावा सलमा खातून ने तीन और रूमाना अहमद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed