फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup: South Africa Women defeat New Zealand women by 2 wickets in ODI World Cup at Seddon Park, Hamilton match Updates in Hindi

Women's World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने तीन गेंद रहते न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची

Thu, 17 Mar 2022 02:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Mar 2022 02:08 PM IST
सार

आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। उन्होंने तीन गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। काप 34 रन और अयाबोंगा खाका दो रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन
Women's World Cup: South Africa Women defeat New Zealand women by 2 wickets in ODI World Cup at Seddon Park, Hamilton match Updates in Hindi
जीत के बाद मैरिजेन काप (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप के 16वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 228 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.3 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में अफ्रीकी टीम को छह रन की जरूरत थी, जिसे उसने तीन गेंद रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस विश्व कप में यह दक्षिण अफ्रीकी टीम की लगातार चौथी जीत रही। उसने अब तक चार मैच ही खेले हैं। आठ अंकों के साथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहींं, न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चौथे स्थान पर है। भारत भी चार अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सूजी बेट्स चार रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन और अमेलिया केर ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। अमेलिया अर्धशतक से चूक गईं। वह 58 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। 

इसके बाद सैटर्थवेट एक रन ही बना सकीं और अयाबोंगा खाका की गेंद पर त्रिषा शेट्टी को कैच दे बैठीं। इस बीच कप्तान डिवाइन ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मैडी ग्रीन के साथ 80 रन की साझेदारी निभाई और टीम को 150 के पार पहुंचाया। ग्रीन 30 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी लुढ़क गई।

न्यूजीलैंड ने 60 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। ग्रीन के बाद कप्तान सोफी डिवाइन भी नर्वस-90 का शिकार हुईं और 101 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुईं। केटी मार्टिन नौ रन, मैके सात रन, हाना रोव और ली ताहूहू शून्य, और जेस केर छह रन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्माइल और अयाबोंगा खाका ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, मैरिजेन काप को दो विकेट मिला। कप्तान सुने लूस ने भी एक विकेट लिया।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। लिजेल ली एक बार फिर फ्लॉप रहीं और 17 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहीं वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। ब्रिट्स 18 रन बनाकर आउट हुईं।

इस बीच वोल्वार्ड्ट ने अर्धशतक पूरा किया। वे 94 गेंदों पर 67 रन बनाकर अमेलिया केर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। वोल्वार्ड्ट ने कप्तान सुने लूस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। मिगनन डुप्रीज (1 रन), क्लो ट्रियोन (14 रन), त्रिषा शेट्टी (3 रन) और शबनिम इस्माइल (4) कुछ खास नहीं कर सकीं। 

कप्तान सुने लूस 73 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी दो ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और उसके तीन विकेट बचे थे। तब मैरिजेन काप और इस्माइल क्रीज पर थे। 49वें ओवर में सोफी डिवाइन ने इस्माइल को पवेलियन भेजा। इस ओवर में अफ्रीकी टीम ने आठ रन बनाए।

आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। उन्होंने तीन गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। काप 34 रन और अयाबोंगा खाका दो रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर ने तीन विकेट झटके। वहीं, फ्रांसिस मैके को दो विकेट मिला। हाना रोव और सोफी डिवाइन एक-एक विकेट ले सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed