फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup: Pakistan Fielders Collide, Miss Catch Against India, Photo Goes Viral

Womens World Cup: पाकिस्तान की पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी कराई किरकिरी, कैच लेते वक्त दो खिलाड़ी टकराईं

Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और फैंस इसे देखकर पाकिस्तान की महिला टीम की फील्डिंग पर तंज कस रहे हैं। हालांकि राहत की बात रही कि दोनों खिलाड़ियों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
Women's World Cup: Pakistan Fielders Collide, Miss Catch Against India, Photo Goes Viral
पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने कैच छोड़ा - फोटो : JioHotstar

विस्तार

कोलंबो में खेले गए महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मजेदार घटना देखने को मिली। पाकिस्तान की फील्डिंग लापरवाही ने एक बार फिर उसकी किरकिरी कर दी। जहां उनकी गेंदबाजों ने मेहनत से भारत को बांधे रखा, वहीं आखिरी ओवर में हुई फील्डिंग गलती ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस टक्कर वाले कैच को कॉमेडी ऑफ एरर्स करार दिया है।
विज्ञापन

क्या है पूरी घटना?
दरअसल, मैच के दौरान भारत की पारी में पाकिस्तान की दो फील्डर्स आपस में टकरा गईं और एक आसान कैच हाथ से निकल गया। यह घटना भारत की पारी के आखिरी ओवर में हुई, जब ऋचा घोष ने डायना बेग की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। गेंद आसमान में गई और ऐसा लगा कि विकेटकीपर सिदरा नवाज आराम से कैच पकड़ लेंगी, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट से फील्डर भी उसी दिशा में दौड़ी और दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गईं। परिणामस्वरूप गेंद सिदरा के दस्तानों से छिटक गई और ऋचा को जीवनदान मिल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम की किरकिरी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और फैंस इसे देखकर पाकिस्तान की महिला टीम की फील्डिंग पर तंज कस रहे हैं। हालांकि राहत की बात रही कि दोनों खिलाड़ियों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। हालांकि, इससे यह बात तय हो गया कि पाकिस्तान की पुरुष टीम हो या महिला टीम, दोनों ने ही भारत के खिलाफ अपनी किरकिरी करवाई है। भारतीय महिला टीम ने मैच भी 88 रन से अपने नाम किया। 
विज्ञापन

हरलीन-ऋचा की पारी से संभली भारतीय टीम
इस अजीबोगरीब घटना से पहले भारत की पारी कुछ खास नहीं चल रही थी। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (31) ने तीन लगातार चौकों के साथ तेज शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना (23) एक बार फिर पावरप्ले में ही आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (19) और हरलीन देओल (46) ने बीच के ओवरों में पारी को संभालने की कोशिश की।

हरलीन ने 65 गेंदों पर 46 रन बनाए और मध्यक्रम में स्थिरता लाई। वहीं ऋचा घोष ने अंत में 20 गेंदों पर 35 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके शॉट्स में खासतौर पर एक स्वीप और दो छक्के शामिल रहे।

पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी
पाकिस्तान की गेंदबाजों ने शुरू से ही भारत पर दबाव बनाए रखा। डायना बेग (4/69) और कप्तान फातिमा सना (2/38) ने मिलकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार विकेट गिराकर भारत को बड़े स्कोर से दूर रखा। मैच की शुरुआत भी कुछ विवादित रही, क्योंकि मैच रेफरी की गलती से टॉस पाकिस्तान के पक्ष में चला गया। इसके अलावा, पारी के दौरान कीड़ों के आतंक के चलते खेल में रुकावट भी आई।

जारी रही नो हैंडशेक परंपरा
टॉस के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह वही परंपरा है जो हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनाई थी।

आखिर में ऋचा ने तोड़ी बंदिशें
जब लगा कि भारत 230 के पार नहीं जा पाएगा, तब ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में जोरदार हिटिंग की। हालांकि पाकिस्तान ने डेथ ओवरों में पांच विकेट चटकाए, लेकिन ऋचा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारत को 247 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed