{"_id":"622b47442ce75a743e4409ea","slug":"women-s-world-cup-2022-ind-vs-wi-odi-match-preview-playing-11-and-both-team-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs WI W: महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अजेय है भारत, जानें प्लेइंग 11 और पूरा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs WI W: महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अजेय है भारत, जानें प्लेइंग 11 और पूरा रिकॉर्ड
Fri, 11 Mar 2022 06:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेडन पार्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेडन पार्क
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:27 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम यह मैच जीतकर लय में लौटना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है और तीसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप 2022 में भारत का तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर लय में वापसी करना चाहेगी। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है और भारतीय टीम यह रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगी।
इस विश्व कप में वेस्टइंडीज ने दो मैच खेले हैं और दोनों मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम ने भी दो मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ एक ही जीत पाई है और दो अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाना चाहेगी, क्योंकि सेमीफाइनल में यही चार टीमें खेलेंगी।
कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?
भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच अब तक 25 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से 20 भारत ने जीते हैं, जबकि पांच कैरिबियाई टीम के नाम रहे हैं। भारत विंडीज के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगा। वहीं विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड और भी शानदार है। दोनों टीमों के बीच महिला विश्व कप में कुल छह मैच हुए हैं और सभी मैच टीम इंडिया के नाम रहे हैं। भारत यह मैच भी जीतकर कैरिबियाई टीम के खिलाफ विश्व कप में अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगा।
विज्ञापन
क्या होगी भारत की प्लेइंग 11
भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा था कि वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी। शुरुआती दो मैचों में भारत ने अच्छा खेल दिखाया है, भले ही दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मिताली राज तीसरे मैच में भी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगी। टीम इंडिया की बल्लेबाज पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन तीसरे मैच में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
क्या होगी वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
इस विश्व कप में वेस्टइंडीज ने शुरुआती दो मैच करीबी अंतर से जीते हैं। दोनों मैचों में कैरबियाई गेंदबाजों ने शानदार तरीके से लक्ष्य का बचाव किया है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम में भी बदलाव होने की संभावना बेहद कम है। कैरिबियाई बल्लेबाज भी अच्छी लय में हैं और स्टेफनी टेलर अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगी।
वेस्टइंडीज की संभावित टीम
स्टैफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।