{"_id":"64a2b56b056425a68f0bcdd8","slug":"women-s-team-india-uma-chhetri-created-history-became-the-first-cricketer-from-assam-to-make-it-to-the-india-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Team India: उमा छेत्री ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में जगह बनाने वालीं असम की पहली क्रिकेटर बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's Team India: उमा छेत्री ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में जगह बनाने वालीं असम की पहली क्रिकेटर बनीं
Mon, 03 Jul 2023 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:17 PM IST
सार
उमा की प्रगति को करीब से देखने के बाद, असम के पूर्व रणजी खिलाड़ी और महिला टीम के फील्डिंग कोच सुभादीप घोष ने उन्हें "बेहतरीन क्रिकेटर" बताया।
विज्ञापन
उमा छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम क्रिकेट के लिए सोमवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन बन गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब असम से कोई महिला क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रही है। यह उपलब्धि हासिल की है असम की उमा छेत्री ने। इस खबर के बाद पूरे असम में खुशी का माहौल है। यह घोषणा तब हो रही है जब उन्हें बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए टीम में नामित किया गया, जहां भारत टी20 और वनडे दोनों मैच खेलेगी। टीम का नेतृत्व अनुभवी हरमनप्रीत कौर करेंगी और उन्हें तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं।
असम के बोकाखाट की रहने वाली उमा छेत्री एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो अपने प्रदर्शन से सबका दिल चुकी हैं। वह हाल ही में हांगकांग में आयोजित एशिया इमर्जिंग क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रही भारत ए टीम में शामिल थीं। उमा ने बल्ले और स्टंप के पीछे दोनों से अपने कौशल का प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उमा की प्रगति को करीब से देखने के बाद, असम के पूर्व रणजी खिलाड़ी और महिला टीम के फील्डिंग कोच सुभादीप घोष ने उन्हें "बेहतरीन क्रिकेटर" बताया। उन्होंने उमा की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को स्वीकार करते हुए खेल में उनके उज्ज्वल भविष्य पर भी विश्वास व्यक्त किया। जबकि असम ने कई क्रिकेटर पैदा किए हैं जिन्होंने विभिन्न आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में या ए टीमों के हिस्से के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, उमा छेत्री का चयन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
राजेश बोरा, जावेद जमान, गौतम दत्ता, रियान पराग, अबू नचीम अहमद, मृगेन तालुकदार और पलाश ज्योति दास जैसे पिछले खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के करीब तो आए लेकिन सफल नहीं हो पाए।