Women's T20 World Cup: भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलियाई चुनौती, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
- ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा महिला टी-20 वर्ल्ड कप
- पहले मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी भिड़ंत
- चार बार की चैंपियन है ऑस्ट्रेलिया, भारत आजतक सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है
विस्तार
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उसका सामना चार बार की चैंपियन और वर्ल्ड कप की दावेदार ऑस्ट्रेलिया से होगा।
दोनों ही टीमों ने मैच से पहले जमकर अभ्यास किया है, ऐसे में अब एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
कब है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मैच?
दोनों ही मजबूत टीमों के बीच अहम मुकाबला 21 फरवरी (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार 01:30 बजे से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला सिडनी के शोग्राउंड स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच?
दोनों ही टीमों के बीच के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है।
मुकाबले को ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
भारत में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।
लाइव स्कोर कहां देखें?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के इस मैच के लाइव स्कोर और सभी अपडेट्स www.amarujala.com पर देखे जा सकते हैं।