फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: ICC selected three venues for the practice matches of Women's T20 World Cup, know more

Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैचों के लिए तीन स्थान चुने, जानें

Thu, 10 Jul 2025 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Jul 2025 04:05 PM IST
सार

आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अभ्यास मैचों का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, 'इन तीनों स्थानों का क्रिकेट इतिहास समृद्ध रहा है और इन्होंने महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup: ICC selected three venues for the practice matches of Women's T20 World Cup, know more
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल (2026) 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों की मेजबानी के लिए तीन स्थलों का चयन किया है जिसमें कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स और डर्बी काउंटी मैदान भी शामिल हैं। तीसरा स्थल लॉफबोरो विश्वविद्यालय है जो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नेशनल क्रिकेट परफोरमेंस सेंटर का मुख्यालय है।
विज्ञापन

आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अभ्यास मैचों का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, 'इन तीनों स्थानों का क्रिकेट इतिहास समृद्ध रहा है और इन्होंने महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वे स्थानीय प्रशंसकों को एलीट महिला क्रिकेट दिखाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप में 12 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात स्थानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिसका फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। सभी मैच इंग्लैंड के सात स्थानों पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा। एजबेस्टन के अलावा मैच हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी मैदान और लॉर्ड्स पर खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल 30 जून और दो जुलाई को ओवल में होंगे जबकि फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
विज्ञापन

दो ग्रुप में छह-छह टीमें शामिल 
टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप एक में छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, पिछले चरण की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालिफाइंग टीम शामिल हैं। वहीं ग्रुप दो में गत विजेता न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मेजबान इंग्लैंड और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 

भारत के मुकाबले
भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 17 जून को क्वालिफाइंग टीम के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए हेडिंग्ले जाएगी और उसके बाद टीम का सामना 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत 25 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में ग्रुप एक की दूसरी क्वालीफाइंग टीम का सामना करेगा, जबकि उसका सबसे मुश्किल मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed