फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: ICC announces commentary panel Mithali Raj and Anjum Chopra included

Women's T20 World Cup: आईसीसी ने किया कमेंट्री पैनल का एलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

Mon, 08 Jun 2026 02:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jun 2026 02:54 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले आईसीसी ने कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है। इसमें भारत के पूर्व कप्तान मिताली राज और अंजुम चोपड़ा को भी जगह मिली है।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup: ICC announces commentary panel Mithali Raj and Anjum Chopra included
मिताली राज - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे। आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईशा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक भी पैनल में शामिल
पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं। इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

12 जून से होगी शुरुआत
आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी, जबकि फाइनल मैच पांच जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed