फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: Australia W vs Netherlands W Ellyse Perry stats Most matches in the Women’s T20 WCs

Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी का बड़ा कीर्तिमान, अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा; जानें

Sat, 20 Jun 2026 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jun 2026 06:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी ने नीदरलैंड के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। पैरी महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup: Australia W vs Netherlands W Ellyse Perry stats Most matches in the Women’s T20 WCs
एलिसा पैरी - फोटो : IANS

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच मैच ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा पैरी के लिए यादगार बन गया। मैच में पैरी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच एलिसा पैरी के टी20 विश्व कप का 50वां मैच रहा। टी20 विश्व कप के इतिहास में 50 मैच खेलने वाली वह पहली खिलाड़ी (महिला या पुरुष) हैं। हालांकि एक बल्लेबाज के तौर पर पैरी के लिए मैच यादगार नहीं रहा क्योंकि वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गईं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरी का टी20 विश्व कप करियर
महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पहले स्थान पर काबिज पैरी ने 2009 से 2026 के बीच 50 मैच खेले हैं और कुल 559 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 42 रहा है। पैरी ने बतौर गेंदबाज भी सफलता पाई है और कुल 42 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स दूसरे स्थान पर हैं। बेट्स ने 2009 से 2026 के बीच 43 मैचों में 1,235 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली हैं। 

हीली ने 2010 से 2024 के बीच 42 मैचों में 1,008 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। कौर ने 2009 से 2026 के बीच 41 मैचों में 774 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन पांचवें नंबर पर हैं। वह 2009 से 2026 के बीच 40 मैचों में 852 रन बनाने के साथ ही 29 विकेट ले चुकी हैं। महिला टी20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है। एलिसा हीली को छोड़कर शीर्ष पांच खिलाड़ी इस संस्करण का हिस्सा हैं, ऐसे में उनके कुल मैचों, रनों और विकेटों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

पुरुषों में रोहित सबसे आगे
पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में भारत के रोहित शर्मा (47 मैच) पहले, इंग्लैंड के जोस बटलर (43 मैच) दूसरे, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (43 मैच) तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (41 मैच) चौथे और इंग्लैंड के आदिल राशिद (38 मैच) पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed