फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup 2026: Indian Captain Harmanpreet Kaur of Team prepration and fans support

Women's T20 WC: 'फैंस का समर्थन हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है', विश्व कप से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

Sun, 07 Jun 2026 04:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jun 2026 04:22 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप से पहले टीम की तैयारी और फैंस के समर्थन पर बात की। हरमनप्रीत ने कहा कि प्रशंसकों के बढ़ते सहयोग से टीम बेहतर करने के लिए प्रेरित हो रही है।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup 2026: Indian Captain Harmanpreet Kaur of Team prepration and fans support
नंदिनी शर्मा-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड में मौजूद है। वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का कहना है कि अब ज्यादा प्रशंसक महिला क्रिकेट से जुड़ रहे हैं। बढ़ता हुआ समर्थन हम सभी को लगातार बेहतर करने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर ने कहा, मैं बाहरी दबाव के बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करती। मेरा ध्यान तैयारी, टीम में योगदान देने और वर्तमान पल में रहने पर होता है। इतने वर्षों में, मुझे अहसास हुआ है कि इस स्तर पर उम्मीदें हमेशा रहेंगी। अहम यह है कि उन्हें अपने प्रक्रिया से ध्यान न भटकने दिया जाए।
विज्ञापन

सीओई में मेहनत पर क्या बोलीं कप्तान
बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में की गई कड़ी मेहनत पर हरमनप्रीत ने कहा, इस तरह के कैंप किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले एक ग्रुप के तौर पर लय और आत्मविश्वास बनाने में मदद करते हैं। युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिलता है। हमने टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका स्पष्ट करने पर काफी काम किया, जो टी20 क्रिकेट में बहुत जरूरी है क्योंकि यहां हालात बहुत तेजी से बदलते हैं। सपोर्ट स्टाफ ने यह पक्का किया कि तैयारी सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और रणनीतिक भी हो।

टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी पर हरमनप्रीत ने कहा, टी20 क्रिकेट लगातार बदल रही है। खिलाड़ी के तौर पर हमें भी खेल की जरूरतों के हिसाब से खुद को बदलना होगा। ज्यादा आक्रामक होने का मतलब अपने नैचुरल गेम को पूरी तरह बदलना नहीं, बल्कि ज्यादा प्रोएक्टिव होना और हालात के हिसाब से सोच-समझकर जोखिम उठाना है। कोच अमोल सर के साथ हुई चर्चाओं से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली जहां मैं गेंदबाजों पर ज्यादा दबाव बना सकती थी और स्कोरिंग के बेहतर विकल्प तलाश सकती थी।

फील्डिंग को प्राथमिकता देती हैं हरमनप्रीत
बल्लेबाजी के अलावा हरमनप्रीत एक बेहद ऊर्जावान क्षेत्ररक्षक भी हैं। इस पर उन्होंने कहा, बल्लेबाजी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी, लेकिन फील्डिंग से एक अलग तरह का संतोष मिलता है क्योंकि यह पूरी तरह से जागरूकता, कमिटमेंट और मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बारे में है। डाइव लगाना, गेंद का पीछा करना और अतिरिक्त प्रयास करना टीम के साथियों को भी प्रेरित करता है और मैदान पर खेल की तीव्रता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed