फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 Challenge: Smriti Mandhana, Harmanpreet and Deepti became captain in Women's T20 Challenge, tournament will start in Pune from 23 May

Women's T20 Challenge: महिला टी-20 चैलेंज में कप्तान बनीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति, 23 मई से पुणे में शुरू होगा टूर्नामेंट 

Tue, 17 May 2022 03:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 May 2022 03:28 AM IST
सार

टूर्नामेंट के लिए जारी खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे को किसी टीम में जगह नहीं मिली है। इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट का पिछला संस्करण खेला था।

विज्ञापन
Women's T20 Challenge: Smriti Mandhana, Harmanpreet and Deepti became captain in Women's T20 Challenge, tournament will start in Pune from 23 May
हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को 23 मई से पुणे में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सोमवार को तीन टीम का कप्तान बनाया गया। बीसीसीआई ने प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह दी है। हरमनप्रीत को सुपरनोवाज, मंधाना को ट्रेलब्लेजर्स और दीप्ति को वेलोसिटी टीम की कमान सौंपी गई है। पिछला टूर्नामेंट 2020 में हुआ था जिसे ट्रेलब्लेजर्स ने जीता था। 
विज्ञापन


मिताली, झूलन को नहीं मिली जगह 
टूर्नामेंट के लिए जारी खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे को किसी टीम में जगह नहीं मिली है। इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट का पिछला संस्करण खेला था। बीसीसीआई ने इनके बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि मिताली और झूलन को आराम दिया गया है। आगामी सत्र महिला चैलेंज का अंतिम टूर्नामेंट होगा क्योंकि बीसीसीआई अगले साल से पूर्ण महिला आईपीएल के आयोजन की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 12 विदेशी खिलाड़ी भी 
इस टूर्नामेंट में 12 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी जिसमें दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेेबाज लॉरा वोलवार्ट और दुनिया की नंबर एक गेंदबाज सोफी एकलेस्टोन भी शामिल हैं। थाइलैंड की नथाकेन चेनतम दूसरी बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की एकमात्र खिलाड़ी लेग स्पिनर एलेना किंग हैं जबकि इंग्लैंड की खिलाड़ियों एकलेस्टोन के अलावा सोफिया डंकले और केट क्रॉस भी शामिल हैं। बांग्लादेश की सलमा खातून और शरमिन अख्तर को भी चुना गया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालीं वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डोटिन और हेली मैथ्यूज हैं।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस और वोलवार्ट सुपरनोवाज और वेलोसिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाल में संपन्न सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट की सबसे सफल बल्लेबाज केपी नवगिरे और सबसे सफल गेंदबाज आरती केदार वेलोसिटी के लिए खेलेंगी। 

तीन टीमें इस प्रकार हैं : 
सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, एलेना किंग, आयुष सोनी, चंदू वी, डिएंड्रा डोटिन, हरलीन देओल, मेघना सिंह, मोनिका पटेल, मुस्कान मलिक, पूजा वस्त्रकार, प्रिया पूनिया, राशि कनौजिया, सोफी एक्लेस्टोन, सुने लुस और मानसी जोशी।

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, हेली मैथ्यूज, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शिनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋ चा घोष, एस मेघना, सैका इशाक, सलमा खातून, शरमिन अख्तर, सोफिया ब्राउन, सुजाता मलिक और एसबी पोखरकर।

वेलोसिटी : दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, अयाबोंगा खाका, केपी नवगिरे, कैथरीन क्रॉस, कीर्ति जेम्स, लॉरा वोलवार्ट, माया सोनवणे, नथाकेन चेनतम , राधा यादव, आरती केदार, शिवली शिंदे, सिमरन बहादुर, यास्तिका भाटिया और प्रणवी चंद्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed