फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women’s T20 Challenge Preview: Trailblazers begin title defense against Supernovas in first match

Women's T20 Challenge: महिला टी-20 चैलेंज आज से, मंधाना और हरमनप्रीत की टीमों के बीच होगी भिड़ंत 

Mon, 23 May 2022 12:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 May 2022 12:01 AM IST
सार

इस मंच से वह अपने को साबित कर सकेंगी और टीम इंडिया में जगह भी पक्की करा सकेंगी। टूर्नामेंट में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Women’s T20 Challenge Preview: Trailblazers begin title defense against Supernovas in first match
तीनों टीमों की कप्तान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से होने जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच एमसीए स्टेडियम में होगा। ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना और सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते इस लीग के बारे में जानकारी दी थी। इस लीग में तीन टीमें हैं और सभी में 16 खिलाड़ियों को जगह दी है।
विज्ञापन


मैच से पहले ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान मंधाना ने कहा कि इस साल टीम को बहुत सारे टी 20 मुकाबले खेलने हैं। लिहाजा उनकी कोशिश महिला टी 20 में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगी। मैं इस बारे में नहीं सोच रही हूं कि यह कैसे होगा। बस इस खेल का आनंद लेने पर ध्यान है।
विज्ञापन

पिछला टूर्नामेंट 2020 में हुआ था जिसे ट्रेलब्लेजर्स ने ही जीता था। वहीं सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि यह लीग गेंदबाज मानषी जोशी के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। पंजाब की 28 वर्षीय गेंदबाज ने 2020 का टूर्नामेंट कोविड होने के कारण नहीं खेल पाई थीं। हरमन ने कहा कि मानषी काफी समय से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाई हैं।

इस मंच से वह अपने को साबित कर सकेंगी और टीम इंडिया में जगह भी पक्की करा सकेंगी। टूर्नामेंट में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है। आगामी सत्र महिला चैलेंज का अंतिम टूर्नामेंट होगा क्योंकि बीसीसीआई अगले साल से पूर्ण महिला आईपीएल के आयोजन की योजना बना रहा है।

तीन टीमें हैं :
सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, एलेना किंग, आयुष सोनी, चंदू वी, डिएंड्रा डोटिन, हरलीन देओल, मेघना सिंह, मोनिका पटेल, मुस्कान मलिक, पूजा वस्त्रकार, प्रिया पूनिया, राशि कनौजिया, सोफी एक्लेस्टोन, सुने लुस और मानसी जोशी।

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, हेली मैथ्यूज, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शिनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋ चा घोष, एस मेघना, सैका इशाक, सलमा खातून, शरमिन अख्तर, सोफिया ब्राउन, सुजाता मलिक और एसबी पोखरकर।

वेलोसिटी : दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, अयाबोंगा खाका, केपी नवगिरे, कैथरीन क्रॉस, कीर्ति जेम्स, लॉरा वोलवार्ट, माया सोनवणे, नथाकेन चेनतम , राधा यादव, आरती केदार, शिवली शिंदे, सिमरन बहादुर, यास्तिका भाटिया और प्रणवी चंद्रा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शेड्यूल: 
पहला मैच : 23 मई, शाम 7:30 बजे - ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज
दूसरा मैच: 24 मई, दोपहर 3:30 बजे - सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी
तीसरा मैच : 26 मई, शाम 7: 30 बजे - वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स 
फाइनल : 28 मई,  शाम 7: 30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed