{"_id":"68d3b8a4a66e1cad9e03f8e1","slug":"women-s-odi-world-cup-captain-wolvaardt-hopes-south-africa-will-reach-the-final-find-out-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's ODI World Cup: कप्तान वोल्वार्ड्ट को उम्मीद- दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's ODI World Cup: कप्तान वोल्वार्ड्ट को उम्मीद- दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें
Wed, 24 Sep 2025 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:53 PM IST
सार
वोल्वार्ड्ट ने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा, 'हमने इस टूर्नामेंट की बहुत अच्छी तैयारी की है और अतीत के आईसीसी टूर्नामेंटों से सबक लिया है। पिछले कुछ वनडे विश्व कप में हम सेमीफाइनल तक पहुंचे।'
विज्ञापन
एल वोल्वार्ड्ट
- फोटो : twitter
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ड्ट ने कहा है कि अतीत से सबक लेते हुए उनकी टीम इस महीने महिला वनडे विश्व कप में नये आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और लक्ष्य पहली बार फाइल में जगह बनाने का का होगा। दक्षिण अफ्रीका पिछले दो वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और लगातार दो टी20 विश्व कप में उपविजेता रहा। हाल ही में उसने पाकिस्तान को सीरीज में 2-1 से हराया था।
वोल्वार्ड्ट ने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा, 'हमने इस टूर्नामेंट की बहुत अच्छी तैयारी की है और अतीत के आईसीसी टूर्नामेंटों से सबक लिया है। पिछले कुछ वनडे विश्व कप में हम सेमीफाइनल तक पहुंचे।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि 2017 में पहली बार सेमीफाइनल में हारने पर कितने दुखी थे, लेकिन इससे हमने सीखा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों का सामना कर सकते हैं और फाइनल में पहुंचना असंभव नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'इस बार हम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रहे हैं और लय कायम रखना चाहेंगे। हमें कठिन हालात में अच्छी क्रिकेट खेलनी है।' दक्षिण अफ्रीका के पास आक्रामक शीर्षक्रम है जिसमें वोल्वार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्ज हैं जबकि मरियाने काप हरफनमौला हैं। काप का साथ देने के लिये अनुभवी सुने लूस और क्लो ट्रायोन हैं।
विज्ञापन
वोल्वार्ड्ट ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे पास बेहतरीन 15 खिलाड़ी हें। हमारी बल्लेबाजी में गहराई है और हरफनमौला टीम को गेंदबाजी के विविध विकल्प देते हैं। मध्यक्रम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी है। मरियाने काप दक्षिण अफ्रीका की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और बड़े मैचों में हमेशा अच्छा खेलती है।' दक्षिण अफ्रीका को पहला मैच तीन अक्तूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड से खेलना है।