फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Cricket team head coach ramesh Powar term ends VVS Laxman to play bigger role

Women's Cricket Team Coach: महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पवार का कार्यकाल खत्म, लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 31 Mar 2022 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 11:11 PM IST
सार

विश्व कप में भारत की महिला टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछले विश्व कप में फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। 
 

विज्ञापन
Women's Cricket team head coach ramesh Powar term ends VVS Laxman to play bigger role
रमेश पवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पवार का अनुबंध खत्म हो चुका है। इसके बाद एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में हुए विश्व कप में भारत की महिला टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। पिछले विश्व कप में फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। इसके बाद पवार की जगह किसी और को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
विज्ञापन


रमेश पवार को दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए फिर से आवेदन करना होगा। पवार को रमन की जगह भारत की महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया था। रमन के कोच रहते महिला टीम 2020 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी। 
विज्ञापन


मिताली और झूलन का विकल्प खोजना बड़ी चुनौती
भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। मिताली राज और झूलन गोस्वामी भारत के लिए अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगी। ऐसे में जरूरी है कि दोनों खिलाड़ियों के विकल्प खोजे जाएं। भारत के पास कई युवा बल्लेबाज हैं, जो मध्यक्रम में खेल सकते हैं और मिताली की जगह ले सकते हैं, लेकिन जूलन गोस्वामी का विकल्प खोजना बहुत मुश्किल होगा। फिलहाल पूजा वस्त्राकर से सभी को काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed