फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Cricket: Big decision for women cricketers in England, they will get match fees equal to men, know

Women's Cricket: इंग्लैंड में महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ा फैसला, पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी, जानें

Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

इंग्लैंड में हाल ही में एक स्वतंत्र आयोग ने क्रिकेट में समानता पर अपनी रिपोर्ट में पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस को एक समान करने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Women's Cricket: Big decision for women cricketers in England, they will get match fees equal to men, know
इंग्लैंड की महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एशेज में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को देखते हुए इंग्लैंड में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस पुरुषों के समान कर दी गई है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी पुरुषों और महिला के विश्व कप की इनामी राशि को भी एक समान करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड में हाल ही में एक स्वतंत्र आयोग ने क्रिकेट में समानता पर अपनी रिपोर्ट में पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस को एक समान करने की सिफारिश की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के मुकाबले सिर्फ 20.6 प्रतिशत ही वनडे में मैच फीस के रूप में मिलती है।
विज्ञापन


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैचों में तकरीबन 20 हजार के करीब दर्शक पहुंच थे। समान मैच फीस इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज से लागू हो जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड पहले ही अपने यहां एक समान मैच फीस कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed