फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ministry of External Affairs on Indian women's team's refusal to accept Asia Cup trophy from Mohsin Naqvi

महिला एशिया कप: ट्रॉफी विवाद पर क्या भारतीय विदेश मंत्रालय करेगा हस्तक्षेप? प्रवक्ता ने स्पष्ट किया रुख; जानें

Tue, 15 Sep 2026 05:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Sep 2026 05:50 PM IST
सार

महिला एशिया कप की ट्रॉफी का विवाद अभी तक सुलझा नहीं है। भारत ने श्रीलंका को हराने के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार किया था। अब इसे लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछा गया। 

विज्ञापन
Ministry of External Affairs on Indian women's team's refusal to accept Asia Cup trophy from Mohsin Naqvi
महिला एशिया कप - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया था। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इसे लेकर काफी विवाद हुआ और नकवी ट्रॉफी दिए बिना ही स्टेडियम से लौट गए थे।
विज्ञापन

दोबारा बेइज्जत हुए नकवी
  • भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। इसके बाद नकवी स्टेडियम से खाली हाथ बाहर जाते दिखे।
  • नकवी के बाहर जाते समय स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके वीडियो भी शेयर कर रहे थे।
  • नकवी एसीसी प्रमुख होने के अलावा पीसीबी के प्रमुख और पड़ोसी देश के गृह मंत्री भी हैं।
  • फाइनल मैच के अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद  पुरस्कार समारोह में समाप्त हो गया। श्रीलंकाई टीम की कप्तान नकवी ने दिया उपविजेता का चेक। 
  • नकवी से पहले श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अंतरिम प्रमुख एरन विक्रमरत्ने ने पदक दिए।
  • एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम मैदान पर आयोजित समारोह में भी शामिल नहीं हुई। साल 2025 में भी पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम को वह ट्रॉफी अबतक नहीं मिली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रॉफी अभी तक एसीसी कार्यालय में है।
  • मुख्य पुरस्कार समारोह से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया। सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उन्हें बधाई भी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
एशिया कप की ट्रॉफी विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या यह मामला मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है और क्या सरकार इसमें दखल देगी? इस पर उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से बीसीसीआई के अधिकारी क्षेत्र में आता है। एक तरह विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया इस मुद्दे पर उनकी कोई भूमिका नहीं होगी और बीसीसीआई अपने स्तर पर इसे सुलझाएगा। 
विज्ञापन

ट्रॉफी दिए बिना समाप्त हुआ था समारोह
खिताबी मैच के बाद स्टेडियम में पुरस्कार समारोह के लिए मंच तैयार हुआ। नकवी सहित एसीसी के अधिकारी मंच पर मौजूद थे। नकवी ने उपविजेता श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू को रनरअप का चेक दिया। अट्टापट्टू चेक लेकर मंच से लौट गईं। इसके बाद भारत को ट्रॉफी सौंपनी थी, लेकिन समारोह ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसा ही पुरुष एशिया कप के दौरान भी देखने मिला था, जब विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई थी क्योंकि टीम इंडिया ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed