फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Asia Cup 2024: Indian star Smriti Mandhana said- I am ready for upcoming event

Womens Asia Cup 2024: एशिया कप से पहले भारतीय स्टार स्मृति मंधाना ने भरी हुंकार, बोलीं- मैं तैयार हूं..

Wed, 17 Jul 2024 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Jul 2024 09:50 PM IST
सार

भारत अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी और उसके बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Women's Asia Cup 2024: Indian star Smriti Mandhana said- I am ready for upcoming event
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला एशिया कप 2024 का आगाज 19 जुलाई को होगा। श्रीलंका क्रिकेट की मेजबानी में इस टूर्नामेंट के तहत कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं। भारतीय टीम महिला एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। इससे पहले भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बताया कि वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा
भारत शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टूर्नामेंट के लिए शनिवार को टीम की घोषणा कर दी थी।भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलती नजर आएगी। वहीं, स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किन चुनौतियों का सामना करती हैं मंधाना?
इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की उप-कप्तान ने बताया कि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मंधाना ने कहा, "मेरी मानसिकता सिर्फ गेंद की खूबियों के अनुसार खेलने की है। कभी-कभी आप पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर बाद में। निश्चित रूप से, जब आप दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपके सामने वह स्कोर होता है, और आप अपने जोखिमों की गणना कर सकते हैं, और आप इसके लिए जा सकते हैं। पहली पारी में, मुझे लगता है कि टी20 में, यह थोड़ा नुकसानदेह है कि आपको नहीं पता कि आपको क्या करना है। लेकिन मुझे लगता है कि इसे बहुत अधिक जटिल नहीं बनाना चाहिए, बस गेंद की खूबियों के अनुसार खेलना चाहिए। यह बहुत सरल है, बस इसे सरल रखें। मुझे ऐसा लगता है।" हालांकि, मंधाना की बातों से साफ है कि वह आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ भारत खेलेगा पहला मैच
भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। भारत अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी और उसके बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगी।


एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।
रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed