फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WIvIRE: Evin Lewis, Alzarri Joseph show some power West indies beat Ireland

WIvIRE: एविन लुईस ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को हराया

Wed, 08 Jan 2020 11:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 08 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
WIvIRE: Evin Lewis, Alzarri Joseph show some power West indies beat Ireland
एविन लुईस - फोटो : ESPN

सलामी बल्लेबाज एविन लुईस एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनके नाबाद 99 रन की बदौलत वेस्टइंडीज ने मंगलवार को यहां केनसिंगटन ओवल में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज लुईस ने 99 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के मारे। आयरलैंड को 180 रन पर ढेर करने के बाद वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लुईस के पास अपना तीसरा एकदिवसीय शतक जड़ने का मौका था। स्कोर बराबर हो चुके थे और लुईस को शतक के लिए पांच रन की जरूरत थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बैरी मैकार्थी की गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा, लेकिन चार रन ही जुटा सके। आयरलैंड की ओर से आफ स्पिनर सिमी सिंह ने 44 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (32 रन पर चार विकेट), हेडन वाल्श (30 रन पर दो विकेट) और शेल्डन कॉटरेल (39 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की टीम 47वें ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर आयरलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 31 रन बनाए।


आयरलैंड के आठ बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में सफल रहे लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टकर और मार्क एडेयर (29) ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed