फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   UP T20 League 2026: Rinku Singh Meerut Mavericks becomes champion, vDivyansh Joshi Blistering Century in final

यूपी टी20 लीग 2026: रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स बनी चैंपियन; फाइनल में दिव्यांश जोशी का तूफानी शतक

Mon, 07 Sep 2026 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 11:28 AM IST
सार

मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। दिव्यांश जोशी ने 40 गेंदों पर 105 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि विशाल चौधरी ने चार विकेट लिए। मेरठ ने 203 रन बनाए, जवाब में लखनऊ 109 रन पर ऑलआउट हो गया।

विज्ञापन
UP T20 League 2026: Rinku Singh Meerut Mavericks becomes champion, vDivyansh Joshi Blistering Century in final
रिंकू सिंह और मेरठ की टीम - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फाल्कंस को 94 रनों से रौंदा। रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में लाजवाब रहा।  
विज्ञापन

मेरठ मेवरिक्स ने कितनी बार जीता खिताब?
मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, साल 2024 में टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। मेरठ मेवरिक्स से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कंस का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 109 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और हिमांशु सिंह महज पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आराध्य यादव भी सिर्फ पांच रन ही बना सके। मोहम्मद सैफ 12 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ फाल्कंस की खराब बल्लेबाजी
अजित वर्मा चार रन बनाकर रनआउट हुए, जबकि अक्षु बाजवा चार रन ही बना सके। प्रियाम गर्ग बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। विपराज निगम 3 रन बनाकर जीशान अंसारी का शिकार बने। भुवनेश्वर कुमार पांच रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मेरठ मेवरिक्स की ओर से विशाल चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, जीशान अंसारी ने दो विकेट निकाले।
विज्ञापन

दिव्यांश जोशी ने जड़ा बेहतरीन शतक
इससे पहले,मेरठ मेवरिक्स की शुरुआत भी अच्छी रही और स्वास्तिक चिकारा (18 रन) और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। ऋतुराज शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। अक्षय दुबे 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दिव्यांश जोश एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने महज 40 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान दिव्यांश ने 262 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 चौके और सात छक्के लगाए। दिव्यांश की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत मेरठ मेवरिक्स 20 ओवर में सात विकेट खोकर 203 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed