Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   With new coach Mike Hesson new drama started in Pakistan Team! Hesson wants Babar-Rizwan back in T20 team

Pakistan Team: नए कोच के आते ही पाकिस्तान में फिर शुरू हुआ ड्रामा! बाबर-रिजवान को टी20 टीम में चाहते हैं हेसन

Mon, 19 May 2025 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 May 2025 09:27 AM IST
सार

रिजवान और बाबर को पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टी20 टीम से निकाल दिया गया था। सलमान अली आगा को टी20 का नया कप्तान बनाया गया। हालांकि, अब हेसन के आने से फिर से समीकरण बदलने वाला है।

विज्ञापन
With new coach Mike Hesson new drama started in Pakistan Team! Hesson wants Babar-Rizwan back in T20 team
माइक हेसन और रिजवान-बाबर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ड्रामा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। नए टूर्नामेंट के साथ-साथ वहां बोर्ड और मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव आम बात है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस फहरिस्त में कोच और कप्तान भी जुड़ गए हैं। गैरी कर्स्टन, जेसन गिलेस्पी, मिकी आर्थर समेत ऐसे कई बड़े नाम हैं, जिनको या तो हटा दिया गया, या फिर मजबूरी में उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन पाकिस्तान टीम के नए कोच बने हैं और आत ही उन्होंने टी20 टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान अली आगा हैं नए टी20 कप्तान
दरअसल, रिजवान और बाबर को पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टी20 टीम से निकाल दिया गया था। सलमान अली आगा को नया कप्तान बनाया गया था। आगा के नेतृत्व में टीम कुछ सीरीज भी खेल चुकी है, लेकिन अब हेसन चाहते हैं कि बाबर और रिजवान वापसी करें। पाकिस्तान के सीमित ओवरों के नए कोच हेसन बाबर और रिजवान को टी20 में एक बार फिर से परखना चाहते हैं।

Ben Stokes: हैमस्ट्रिंग की चोट से निपटने के लिए स्टोक्स ने छोड़ी शराब, कहा- जनवरी से बोतल को हाथ तक नहीं लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन

हेसन ने बाबर-रिजवान की वकालत की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि हेसन ने इस सप्ताह चयनकर्ताओं से बातचीत में बाबर और रिजवान की टी20 टीम में वापसी की वकालत की है। इन दोनों पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों को अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया था। न्यूजीलैंड दौरे से पहले रिजवान को राष्ट्रीय टी20 कप्तान के पद से हटा दिया गया था। न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की टीम 1-4 से हार गई थी। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भी उसे हार सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

हेसन ने चयनकर्ताओं से कही यह बात
सूत्र ने कहा, 'हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर और रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं। वह टी20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं।' सूत्र ने कहा कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की टी20 योजनाओं में बाबर और रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था, लेकिन हेसन ने जोर देकर कहा कि वह इस प्रारूप में उन्हें परखना चाहते है क्योंकि उनका अनुभव अमूल्य है।

IPL Playoff Scenario: तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, अब चौथे स्थान के लिए MI-DC और LSG में टक्कर

बाबर और रिजवान की टी20 में वापसी संभव
सूत्र ने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इस महीने घोषित होने वाली टीम में दोनों की वापसी की पूरी संभावना है।' पाकिस्तान को मई के अंत में लाहौर और फैसलाबाद में घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। हेसन इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच और क्रिकेट निदेशक भी रह चुके हैं, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हेसन अभी इस्लामाबाद यूनाईटेड के मुख्य कोच हैं जो पीएसएल की गत चैंपियन है।

तीन साल के अंदर पांचवें विदेशी कोच
हेसन 2023 के बाद से पाकिस्तान टीम के साथ नियुक्त किए गए पांचवें विदेशी मुख्य कोच हैं। ग्रांट ब्रैडबर्न, मिकी आर्थर, साइमन हेलमेट, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी टीम को कोचिंग दे चुके हैं। ब्रैडबर्न, आर्थर, कर्स्टन और गिलेस्पी सभी ने अपने अनुबंध पूरे किए बिना इस्तीफा दे दिया, जबकि हेलमेट को 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के केवल एक दौरे के लिए हाई परफोर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था।

आकिब जावेद को दी गई यह भूमिका
अन्य कोच ने पीसीबी के कामकाज और उसके साथ संबंधों से नाखुश होने के संकेत के साथ इस्तीफा दे दिया। पीसीबी ने पुरुष टीम के साथ जुड़े सहायक स्टाफ को बार-बार बदला है, जिसमें मुख्य कोच का प्रमुख पद भी शामिल है। आकिब जावेद के अलावा सकलेन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने भी राष्ट्रीय टीम के साथ टीम निदेशक या मुख्य कोच के रूप में काम किया है, लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। पीसीबी ने आकिब को भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed