फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wish to happy birthday to cricketer parthiv patel

पार्थिव पटेल को दें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Sat, 09 Mar 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Mar 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
wish to happy birthday to cricketer parthiv patel

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र के विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव अजय पटेल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंघम में की थी। उस वक्त उनकी उम्र 17 वर्ष 152 दिन थी। 9 मार्च 1985 को हैदराबाद में जन्मे पार्थिव आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बिना कोई प्रथम श्रेणी मैच खेले ही टेस्ट टीम में खेलने का मौका मिल गया था। नाटिंघम में मैच के दौरान विकेट कीपर अजय रात्रा के घायल होने पर पार्थिव को टेस्ट टीम में शामिल किया गया। उनसे पहले पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद (17 साल 300 दिन) को सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का सम्मान मिला था।
विज्ञापन


20 टेस्ट मैचों में पार्थिव पटेल ने 29.69 के औसत से 683 रन बनाए हैं, जिसमें उनके चार अर्द्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में इनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन है जबकि इन्होंने 8 खिलाडियों को स्टंप किया है और 41 कैच लपके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव पटेल ने जनवरी 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की। इसी बीच 2003 के विश्व कप मुकाबले के लिए चयनित टीम में पार्थिव को भी चुन लिया गया। हालांकि इस टूर्नामेंट में उनको किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। राहुल द्रविड़ पूरे टूर्नामेंट में विकेट कीपिंग किए ताकि एक अतिरिक्त बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके।

2003 से लगातार दो सालों तक उन्होंने 13 वनडे मैच खेले और 14.66 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 28 रन था। इसके बाद उनको टीम से ड्राप कर दिया गया। फिर उन्होंने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दोबारा वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवे वनडे में पार्थिव ने लगातार दो अर्द्धशतक ठोककर दमदार वापसी की।

उन्होंने 38 मैचों में 23.74 के औसत से 736 रन बनाए, जिसमें उनके चार अर्द्धशतक शामिल हैं। वनडे में इनका 95 रन टॉप स्कोर है। वहीं, विकेट के पीछे इन्होंने 20 कैच लपके जबकि आठ खिलाड़ियों को स्टम्प किया।


ग्लैमर और रोमांच से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन सीजन तक पार्थिव चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले। उसके बाद उन्होंने क्रमश: कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल सीजन 6 में पार्थिव सनराइजर्स हैदाराबद की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed