{"_id":"5eccfccc288b776eab2d7e13","slug":"windies-cricket-team-resumes-training-after-covid-19-hiatus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बीच क्रिकेट: छोटे-छोटे समूहों में इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रही वेस्टइंडीज टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के बीच क्रिकेट: छोटे-छोटे समूहों में इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रही वेस्टइंडीज टीम
Tue, 26 May 2020 04:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 May 2020 04:56 PM IST
सार
- वेस्टइंडीज को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है
- दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच अंतिम चरण में बातचीत
- इंग्लैंड में खेल जीवन का एक हिस्सा: कैरेबियाई कोच
विज्ञापन
केमार रोच (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान जेसन होल्डर की अगुवाई में वेस्टइंडीज टीम के कुछ खिलाड़ी जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे को देखते हुए छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास पर लौट आए हैं। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी लंबे समय तक नेट अभ्यास से बाहर रहे।
विज्ञापन
सोमवार को क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, केमार रोच, शेन डॉरिच, समर्थ ब्रूक्स और रेमन रीफर ने केनसिंगटन ओवल में अभ्यास किया। इस दौरान किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'अभ्यास पर वापसी के लिए स्थानीय सरकार ने मंजूरी दी थी, इसके लिए सुरक्षा से जुड़े कड़े नियमों जैसे सामाजिक दूरी, सरकार और क्रिकेट वेस्टइंडीज की चिकित्सा सलाहकार समिति द्वारा तय गए दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। स्टेडियम के सभी दरवाजे बंद करके अभ्यास किया जाता है।'
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के सहायक कोच रॉडी एस्टविक और बारबाडोस क्रिकेट संघ के अन्य कोचों की देखरेख में अभ्यास किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, 'यह बहुत अच्छी खबर है कि खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। 28 मई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग होगी। सबकुछ जैसा सोचा गया, अगर वैसा ही होता है तो इंग्लैंड दौरे को मंजूरी मिल जाएगी।'
बता दें कि वेस्टइंडीज ने पिछले साल हुए घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया था।