फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   will virat kohli play kuldeep yadav in absence of jadeja

IND vs SL: तीसरे टेस्ट में जडेजा का विकल्प कुलदीप यादव होंगे?

Mon, 07 Aug 2017 04:13 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
will virat kohli play kuldeep yadav in absence of jadeja
कुलदीप यादव
आईसीसी के खेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीसरे टेस्ट से टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा को संस्पेड कर दिया गया है। जडेजा ने कोलंबो में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी और बेहतर गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट ‌लिए थे। ऐसे आलराउंडर को खोने के बाद तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया को गेंदबाजी में नई रणनीति बनानी होगी।    
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए विराट कोहली को एक नया गेंदबाज चुनना होगा

will virat kohli play kuldeep yadav in absence of jadeja
विराट कोहली - फोटो : twitter
तीसरे टेस्ट के लिए विराट कोहली को एक नया गेंदबाज चुनना होगा। कोहली को हालांकि इसमें कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि टीम इंडिया के पास और भी बेहतर गेंदबाज हैं। हालांकि पल्लेकल की पिच को देखते हुए विराट कोहली को अपना नया गेंदबाजी आक्रमण तैयार करने में थोड़ी बहुत माथापच्ची करनी पड़ सकती है। कोहली के पास जडेजा के विकल्प की कमी नहीं है। क्रिकेट पंडितों की माने तो रविंद्र जडेजा की जगह कोहली चाइनामैन लेफ्ट आर्म बॉलर कुलदीप यादव को तीसरे टेस्ट में खिला सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

will virat kohli play kuldeep yadav in absence of jadeja
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट मैच में यादव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। पहली पारी में उन्‍होंने 4 विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज में हालांकि वन डे सीरिज में उनको नहीं खिलाया गया। श्रीलंका के साथ पिछले दो टेस्ट मैच में भी उनको मौका नहीं मिला। कुलदीप यादव की घुमती हुई गेंद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। श्रीलंका के बल्लेबाज अभी तक कुलदीप यादव को खेले भी नहीं है। इस लिहाज से यादव तीसरे मैच में उनके लिए एक पहेली बन सकते हैं। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा को भी मौका मिल सकता है

will virat kohli play kuldeep yadav in absence of jadeja
इशांत शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ESPN
यादव के अलावा विराट कोहली भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा को भी मौका दे सकते हैं। हरेंद्र पांड्या ने दूसरे टेस्ट मैच में प्रभावी गेंदबाजी नहीं की है। उनकी जगह विराट इशांत को खिला सकते हैं। विराट आगामी द‌क्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए इशांत को तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में ला सकते हैं। 77 टेस्ट मैच खेल चुके इशांत पल्लेकल की नम पिच में घातक भी हो सकते हैं। इसी तरह थके हुए उमेश यादव की जगह विराट कोहली भुवनेश्वर कुमार को मौका दे सकते हैं। भुवनेश्वर नई गेंद में आसानी से विकेट निकाल देते हैं, इसके अलावा वह रिवर्स स्विंग से पुरानी गेंद का भी अच्छा उपयोग करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed