फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will go to bed dreaming about getting Kohli out tomorrow says James Anderson

पहली बार एंडरसन ने दिया कोहली पर बयान, बोले- रात में उसे आउट करने के सपने आएंगे

Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
Will go to bed dreaming about getting Kohli out tomorrow says James Anderson

मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच जंग जगजाहिर है। पिछली बार (2014 में) जब विराट इंग्लैंड दौरे पर आए थे तब वह एंडरसन के आगे पानी भरते नजर आए थे। सीरीज में उन्होंने विराट को 4 बार आउट किया था। कोहली उस दौरे पर 5 टेस्ट मैच में कुल 134 रन बनाकर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे।

विज्ञापन


अब 4 साल बाद माने हालिया सीरीज के पहले मैच की पहली ही पारी में विराट ने 149 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया। दूसरी पारी में भी नाबाद 43 रन पर खेल रहे कप्तान कोहली अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


ENGvIND: अश्विन ने 51 साल बाद दोहराया इतिहास, कोहली की कप्तानी में किए 200 शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज एंडरसन ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है। स्काइ स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान एंडरसन ने खुलकर विराट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, 'उन्हें जीत के लिए 84 रन की दरकार है और हम अपनी जीत से 5 विकेट दूर। आज रात में बिस्तर पर जाते ही हमें विराट को आउट करने का सपना देखना होगा, इस वक्त यही एक चीज है जो हमारे दिमाग में चलनी चाहिए, क्योंकि हमारी जीत के लिए उसका आउट होना बेहद अहम है।

Will go to bed dreaming about getting Kohli out tomorrow says James Anderson

आगे बात करते हुए एंडरसन ने कहा कि, 'बेहद आसान बात है, चौथे दिन हमें जीतने के लिए 5 विकेट लेने होंगे। इसके लिए हमें अपना सबकुछ झोकना पड़ेगा। अगर हम शुरुआती 15-20 ओवर्स में दबाव बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो खेल हमारा होगा वरना विराट जिस फॉर्म में चल रहे हैं, हमारा जीतना मुश्किल साबित हो सकता है।' 

विराट के बारे में एंडरसन ने आगे कहा, 'ये काफी रोमांचक दिन था। उस टक्कर (विराट के साथ) के दौरान शुरुआती 32 ओवरों में 15 ओवर खुद डालना काफी रोमांचक अहसास था। जाहिर है कि इतिहास में जो सफलताएं मैंने कोहली के खिलाफ हासिल की हैं, उसे देखते हुए जो रूट (कप्तान) मुझसे गेंदबाजी कराना चाहते थे। मुझे लगता है कि कैच छूटे और सही मौकों का हम फायदा नहीं उठा सके क्योंकि मैं शानदार लय में था और उसको (विराट) आउट करने के करीब था।

विराट को देखने स्टेडियम पहुंचे किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह ने यूं लिया मैच का मजा

इसके आगे एंडरसन ने कहा, 'शुरुआत में मुझे लगा कि वह (कोहली) मेरी गेंदों पर ऑफ स्टंप के बाहर शॉट खेलने का प्रयास करेगा, इसीलिए मैंने एक ही जैसी गेंदें रखीं। मुझे अहसास हुआ था कि वो बाहर की गेंद पर असहज महसूस कर रहा है इसलिए मैंने उसी लाइन को बरकरार रखा और उम्मीद की, कि शायद वह इसे खेलने के चक्कर में बाहरी किनारा दे दें।'

स्लिप में छूटते कैचों के बारे में एंडरसन ने कहा कि यही क्रिकेट का स्वभाव है और अगर ऐसे मौके गंवाए जाते हैं तो उसका परिणाम भी भुगतना होता है। जाहिर है कि विराट कोहली 21 और 52 के स्कोर पर दो बार बाल-बाल बचे थे और दोनों ही मौकों पर स्लिप में डाविड मलान ने कैच छोड़ा, उस समय अगर कोहली आउट हो जाते तो शायद इंग्लैंड मैच उसी समय मुट्ठी में कर लेती लेकिन बाद में कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए 149 रन की पारी खेलकर टीम को ट्रैक पर लाकर रख दिया।

Will go to bed dreaming about getting Kohli out tomorrow says James Anderson

पुराने इतिहास को देखते हुए विराट कोहली को सबसे ज्यादा खतरा जेम्स एंडरसन से ही थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह 6 बार आउट होते-होते बचे। हालांकि जब कोहली जम गए, तब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रणनीति में बदलाव करते हुए एंडरसन को विराट के सामने से हटा लिया।

जब कोहली मैदान पर आए तो उनका सबसे सामना जेम्स एंडरसन से ही हुआ। कोहली ने एंडरसन की गेंदों को बहुत ही संभलकर खेला। एंडरसन का खौफ इतना था कि कोहली शुरुआत की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।

विराट कोहली समेत पूरी टीम से मिलना चाहता था विजय माल्या, सरकार ने बजा दी बैंड

एंडरसन ने विराट के सामने 74 गेंदें डाली लेकिन जिसमें 63 पर कोई रन विराट कोहली नहीं ले सके. विराट एंडर के सामने केवल 2 चौके ही लगा सके। विराट ने बेशक 149 रनों की ऐतिहासिक पारी को अंजाम दिया लेकिन वो अब तक शायद एंडरसन का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed